gharghoda

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घरघोड़ा में ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’ अभियान शुभारंभ

घरघोड़ा (गौरी शंकर गुप्ता)। आज नगर घरघोड़ा में भारत सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा 17 सितंबर 2025 को ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवारÓ अभियान का शुभारंभ किया गया। उसी अभियान के परिप्रेक्ष्य में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घरघोड़ा मे अभियान का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष सम्मानीय श्री अरुणधर दिवान जी के करकमलों किया गया। शुभारंभ कार्यक्रम के अवसर पर खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ एस.आर.पैकरा, विशेषज्ञ सर्जन डॉ विजय कुमार लकड़ा, चिकित्सा अधिकारी डॉ नैंसी लकड़ा, डॉ विकास कुमार शर्मा, डॉ अजय राठिया , भाजपा जिला उपाध्यक्ष सम्मानीय श्री नरेश कुमार पंडा जी, जिला कार्यसमिति के सदस्य सम्मानीय जनेश्वर मिश्रा , वरिष्ठ नेता सम्मानीय राजेन्द्र ठाकुर , मंडल महामंत्रीद्वय हंसु गुप्ता,कुमुदिनी राठिया,मंडल उपाध्यक्ष रंजीत कनौजिया, महिला मोर्चा अध्यक्ष कुंतीला उरांव जी, विकास केशरवानी, टिंकू स्वर्णकार, शशि भूषण ठाकुर , गोकुल राठिया, दीपक राठिया, घरघोड़ा मंडल स्तर के सभी सम्मानीय सदस्यगण स्वास्थ्य विभाग के बीईटीओ विनोद एक्का , पर्यवेक्षक रोहित कुमार डनसेना, सहायक ग्रेड-02 सुमित साहू, समुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी भुवनेश्वरी भारती, पूनम टंडन,प्रीति, शिल्पा ठाकुर, ग्रामीण स्वास्थ्य सयोंजक कुमार सिंह सिदार, गोपीराम राठिया मितानीन एवं प्रेरक गण उपस्थित रहे। शुभारंभ कार्यक्रम में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ एस.आर.पैंकरा और स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा जनप्रतिनिधियों के पुष्प गुच्छा और माला से स्वागत किया गया। यह एक पंद्रह दिवसीय राष्ट्रव्यापी स्वास्थ्य अभियान है, जो 2 अक्टूबर 2025 तक चलेगा। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं, किशोरियों और बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करना और पोषण को बढ़ावा देना है, जिसमें स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से विभिन्न बीमारियों की जाँच, टीकाकरण और जागरूकता कार्यक्रम शामिल हैं।
अभियान के मुख्य बिंदु
तारीख : 17 सितंबर 2025 से 2 अक्टूबर 2025 तक.
उद्देश्य : महिलाओं, किशोरियों और बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण को बेहतर बनाना.
आयोजन : पूरे देश में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे.
स्वास्थ्य जाँच : एनीमिया, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, कैंसर और सिकल सेल रोग जैसी बीमारियों की मुफ्त स्वास्थ्य जाँच होगी.
मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य : गर्भवती महिलाओं के लिए आवश्यक जाँच और टीकाकरण, तथा बच्चों के लिए पोषण संबंधी सहायता और टीकाकरण पर जोर दिया जाएगा.
जागरूकता : महिलाओं और किशोरियों के लिए एनीमिया, पोषण और मासिक धर्म स्वच्छता के बारे में जागरूकता बढ़ाई जाएगी. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय तथा महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का संयुक्त प्रयास : दोनों मंत्रालय महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति अपनी साझा प्रतिबद्धता के तहत इस अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं.
आपको क्या लाभ मिलेगा?
महिलाओं को एनीमिया, उच्च रक्तचाप और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की शुरुआती पहचान में मदद मिलेगी. मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने के लिए टीकाकरण और पोषण संबंधी सहायता प्रदान की जाएगी. बच्चों के लिए पोषण, स्वास्थ्य और स्वच्छता के बारे में जानकारी मिलेगी. जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं की स्वास्थ्य और पोषण संबंधी ज़रूरतों को पूरा किया जाएगा. विकासखंड घरघोड़ा में कुल 1120 लाभार्थियों को शिविर में लाभान्वित किया गया जिसमें बच्चे, किशोरी बालिकाओं और महिलाओं के स्क्रीनिंग और उपचार किया गया।


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button