Big StoryCSCSSports

वुमेंस अंडर-15 क्रिकेट : कप्तान यति के नाबाद शतक से छत्तीसगढ़ ने दर्ज की शानदार जीत

छत्तीसगढ़ ने सौराष्ट्र को 79 रनों से दी मात


रायपुर। बीसीसीआई द्वारा वुमेंस अंडर-15 वनडे क्रिकेट टुर्नामेंट 2024 की शुरुआत 21 नवंबर गुरुवार को हुई। पहले दिन छत्तीसगढ़ का पहला मैच सौराष्ट्र के विरुद्ध ग्वालियर में खेला गया। छत्तीसगढ़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। छत्तीसगढ़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुये निर्धारित 35 ओवरों में 6 विकेट खोकर 218 रन बनाये। छत्तीसगढ़ की ओर से कप्तान यति शर्मा ने शानदार शतक लगाते हुये 11 चौकों एव 2 छक्कों की मदद से 91 गेंदों में नाबाद 104 रन बनाये। उनके अतिरिक्त प्रतिष्ठा दुआ ने 44 रन एवं नवलीन कौर जस्सल ने 20 रनों का योगदान दिया। सौराष्ट्र टीम की ओर से स्मिति दयानी ने 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सौराश्ट्र की टीम 35 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर केवल 139 रन ही बना सकी। सौराष्ट्र की ओर से वेदा अमृतिया ने 50 रन तथा स्मिति दयानी ने नाबाद 32 रनों की पारी खेली। छत्तीसगढ़ की ओर से अलका रानी कुजूर तथा दिपिका भगत ने 2-2 विकेट प्राप्त किये। छत्तीसगढ़ ने मैच 79 रनों से जीत लिया।

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button