Big StoryCity

मतदाता पर्ची वितरण शुरू ; राज्यपाल सहित वरिष्ठ अधिकारियों को भी बांटी गई

रायपुर। लोकसभा चुनाव के लिए रायपुर जिले के सातों विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केंद्रों में 7 मई को मतदान होना है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण से लेकर अन्य चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। इस कड़ी में मतदाताओं को घर-घर मतदाता पर्ची वितरण का कार्य भी शुरू किया गया है। मतदाता पर्ची वितरण कार्य के लिए सेक्टर अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है, जो बीएलओ के माध्यम से घर-घर मतदाता पर्ची पहुंचाने का कार्य करा रहे हैं। इसके तहत बुधवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने राज्यपाल, मुख्य सचिव सहित अन्य वरिष्ठ अफसरों को भी मतदाता पर्ची का वितरण किया।
राज्यपाल को मतदान पर्ची का वितरण
मतदाता पर्ची वितरण के दौरान जिला प्रशासनिक अधिकारियों ने राजभवन में राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन व प्रथम महिला सुप्रभा हरिचंदन को मतदाता पर्ची का वितरण किया, साथ ही मतदान करने का आग्रह किया। मतदाता पर्ची का वितरण अतिरिक्त कलेक्टर निधि साहू व अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) नंदकुमार चौबे ने किया।
मुख्य सचिव सहित वरिष्ठ अफसरों को बांटी गई मतदाता पर्ची
मतदाता पर्ची वितरण के दौरान जिला प्रशासनिक अधिकारियों ने राज्य के मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, परिवहन विभाग के सचिव एस. प्रकाश समेत अन्य अधिकारियों को मतदाता पर्ची का वितरण उनके निवास में जाकर किया।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button