Big StorySports

रोनाल्डो 200 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी

रोनाल्डो के वर्ल्ड रिकार्ड 200वें मैच में 123वां गोल, 1-0 से जीता पुर्तगाल

बर्लिन । क्रिस्टियानो रोनाल्डो 200 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले पहले पुरुष खिलाड़ी बने और इस उपलब्धि का जश्न उन्होंने 89वें मिनट में गोल दागकर मनाया। पुर्तगाल ने यूरोपीय फुटबॉल चैंपियनशिप के क्वालीफायर में आइसलैंड को 1-0 से हराया। पदार्पण के लगभग 20 साल बाद पुर्तगाल के लिए 200वें मुकाबले की शुरुआत से पहले गिनीज विश्व रिकॉर्ड्स ने 38 साल के रोनाल्डो को सम्मानित किया। रोनाल्डो के मंगलवार रात को दागे गोल की बदौलत पुर्तगाल ने ग्रुप जे में चार मैच में चौथी जीत दर्ज करते हुए यूरो 2024 के लिए क्वालीफाई करने का अपना दावा मजबूत किया।
ग्रुप जे में रोनाल्डो ने पुर्तगाल की ओर से अपना 123वां अंतरराष्ट्रीय गोल दागा। उन्होंने गोंजालो इनासियो के हेडर से मिली गेंद को गोल में पहुंचाया। एर्लिंग हैलेंड के दो गोल की मदद से नॉर्वे ने साइप्रस को 3-1 से हराया जबकि रोमेलु लुकाकु के दो गोल की बदौलत बेल्जियम ने एस्टोनिया को 3-0 से शिकस्त दी। पोलैंड को मालदोवा के खिलाफ 2-3 से शिकस्त झेलनी पड़ी। यूरो 2024 के मेजबान जर्मनी को भी मैत्री मैच में कोलंबिया के खिलाफ 0-2 से हार का सामना करना पड़ा।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button