Big StoryState

भूपेश बघेल की कार की पुलिस ने ली तलाशी

कवर्धा। पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजनादगांव लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल की गाड़ी की जांच एफएसटी और पुलिस टीम ने की। टीम को पूर्व सीएम बघेल के वाहन में कोई भी आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली।
राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में मतदान 26 अप्रैल को होना है। चुनाव प्रचार थमने के बाद पुलिस जिले के बड़े होटल और ढाबे की सघन जांच कर रही है। अभी तक पुलिस कोई भी आपत्तिजनक सामान नहीं मिला है। लोकसभा चुनाव के दुसरे चरण के लिए प्रचार प्रसार का शोर थम चुका है। जिसके बाद एफएसटी और पुलिस की टीम लगातार होटल और ढाबे की जांच कर रही है। वही कबीरधाम में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की गाड़ी को रुकवाकर एफएसटी और पुलिस की टीम ने जांच की। जांच के दौरान गाड़ी से किसी प्रकार का आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ। छत्तीसगढ़ के तीन सीटों पर 26 अप्रैल को मतदान होना हैं। दूसरे चरण के चुनाव में भूपेश बघेल समेत 41 लोगों के भाग्य का फैसला जनता करेगी।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button