National

बारिश से नदियां उफान पर, पुल बहे, इमारतें गिरीं

 नई दिल्ली (एजेंसी)।  यूपी, एमपी, राजस्थान, दिल्ली समेत उत्तर भारत के सात राज्यों में जमकर बारिश हो रही है। बारिश का असर यह है कि हिमाचल प्रदेश में कई मंदिर डूब गए हैं। नदी किनारे बनी इमारतें भरभराकर गिर गई हैं। लगभग सभी प्रमुख नदियां उफान पर हैं। पुल टूट गए हैं और सड़कों पर पानी भरा है।

हिमाचल प्रदेश के अंबाला-यमुनानगर रोड पर एक बस बाढ़ के पानी में पलट गई। कई लोगों को पलटी हुई बस के ऊपर खड़े हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों ने रस्सी के सहारे रेस्क्यू किया और क्रेन से रस्सी बांधकर बस को बाहर निकाला।

राजस्थान के जयपुर में भारी बारिश के बाद सवाई मान सिंह अस्पताल में पानी भर गया। इस वजह से मरीजों को परेशानी हो रही है।
पंजाब के रूपनगर में बारिश के बाद सतलुज नदी के पास बाढ़ से कुछ क्षेत्र प्रभावित हुए हैं।
पंजाब के रूपनगर में बारिश के बाद सतलुज नदी के पास बाढ़ से कुछ क्षेत्र प्रभावित हुए हैं।
हिमाचल प्रदेश के सोलन में भारी बारिश के कारण नालागढ़ औद्योगिक क्षेत्र में पुल ढह गया।
दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान के पार पहुंच गया है। खतरे का निशान 204.50 मीटर है और सोमवार दोपहर 1 बजे तक जलस्तर 204.63 मीटर दर्ज किया गया। दोपहर एक बजे 1 लाख 90 हजार 837 क्यूसेक पानी हथिनीकुंड बैराज से यमुना में छोड़ा गया।
हिमाचल प्रदेश के मंडी में भारी बारिश के कारण शहर के कुछ हिस्सों में बाढ़ आ गई है। पानी बढ़ने से विक्टोरिया ब्रिज के नीचे से पानी तेज धार में बह रहा है।
राजस्थान के अजमेर में भारी बारिश के कारण सागर झील ओवरफ्लो हो गई।
दिल्ली की PWD मंत्री आतिशी ने नाव में बैठकर यमुना नदी का जायजा लिया।
दिल्ली की PWD मंत्री आतिशी ने नाव में बैठकर यमुना नदी का जायजा लिया।
हिमाचल प्रदेश के मनाली में ब्यास नदी के किनारे बनी एक इमारत ढह कर बह गई।
हिमाचल प्रदेश के मनाली में ब्यास नदी के किनारे बनी एक इमारत ढह कर बह गई।
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में पिछले 2 दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश से रावी नदी उफान पर है। नदी के पास स्थित कई घर जलमग्न हो गए हैं।
हिमाचल प्रदेश के मंडी के थुनाग में बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई।
हरियाणा के करनाल के कई गांवों में यमुना का पानी भर गया है। NDRF की टीम रेस्क्यू कर रही है।
हरियाणा के अंबाला में भारी बारिश से मनमोहन नगर में बाढ़ जैसे हालात बन गए।
हिमाचल प्रदेश के मंडी में भारी बारिश की वजह से पंचवक्त्र मंदिर पानी में डूब गया।
हिमाचल प्रदेश के मंडी में भारी बारिश की वजह से पंचवक्त्र मंदिर पानी में डूब गया।
उत्तराखंड के देहरादून में बारिश के बाद भीमावाला नाव घाट के पास पानी भरने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।
गुजरात में भारी बारिश के कारण अरवल्ली के कई हिस्सों में पानी जमा हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button