Big StoryCSCSSportsState

CCPL : बिलासपुर बुल्स ने बस्तर बायसंस को 43 रनों से दी मात

Aayush pandey man of the match

रायपुर। छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमीयर लीग में आज के दूसरे मुकाबले में बिलासपुर बुल्स तथा बस्तर बायसंस के मध्य खेला गया। शहीद वीर नारायण सिंह अंतराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम खेला गया। बिलासपुर बुल्स ने मैच 43 रनों से जीत दर्ज की। बस्तर बायसंस ने टाॅस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। बिलासपुर बुल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुये निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 220 रन बनाये।



बिलासपुर बुल्स की ओर से आयुश पांडे ने सर्वाधिक 91 रन तथा अभिजित ताह ने 80 रनों का योगदान दिया। वहीं बस्तर बायसंस की ओर से सौरभ मजुमदार ने 4 विकेट तथा विजय यादव ने 2 विकेट झटके।


लक्ष्य का पीछा करने उतरी बस्तर बायसंस 18.1 ओवरों में 10 विकेट के नुकसान पर 177 रन ही बना सकी। बस्तर बायसंस की ओर से षषंाक चंद्राकर ने षानदार 25 गेदों में 77 रनों की पारी खेली। वहीं बिलासपुर बुल्स की आरे से षषंाक सिंह ने 3 विकेट तथा वरुण सिंह भुई, जितेष वर्मा ने 2-2 विकेट प्राप्त किये।


ये रहे मैच के हीरो

प्लेयर ऑफ द मैच : आयुश पांडेय
मोस्ट सिक्सेस : शशांक चंद्राकर
सुपर स्ट्रायकर : शशांक चंद्राकर
परफेक्ट कैच : वरुण सिंह भुइ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button