Big StoryCity

कांग्रेस बताए, अपने सहयोगी द्रमुक के बयान से क्या सहमत है : बृजमोहन

रायपुर। कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (द्रमुक) सांसद दयानिधि मारन के उस बयान को शर्मनाक व विभाजनकारी मानसिकता का परिचायक बताया है, जिसमें मारन ने उत्तरप्रदेश व बिहार के हिन्दी भाषी लोगों को तमिलनाडु में सड़क और टॉयलेट साफ करने वाला कहकर अपमानित किया है।
श्री अग्रवाल ने कहा, यह बयान कांग्रेसनीत घमंडिया गठबंधन की देशवासियों के प्रति घिनौनी सोच को प्रदर्शित करता है और इसके लिए कांग्रेस समेत आईएनडीआई अलायंस के नेताओं को पूरे देश से नि:शर्त क्षमायाचना करनी चाहिए। श्री अग्रवाल ने कहा, कांग्रेस और उसके सहयोगी दल इस तरह की विवादित टिप्पणियां करके आगामी लोकसभा चुनाव से पहले देश में क्षेत्र और भाषा के आधार पर विभाजन की रेखा खींचकर देश की राजनीतिक सौजन्यता और परस्पर सौहार्द्र को खत्म करने का साजिशाना एजेंडा चला रहे हैं। लोकसभा चुनाव में अपनी तयशुदा हार से विचलित विपक्षी घमंडिया गठबंधन का यह रवैया अक्षम्य है।
श्री अग्रवाल ने मारन के बयान के मद्देनजर आईएनडीआई अलायंस की चुप्पी पर सवाल खड़ा किया और इस खामोशी को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा, सामाजिक न्याय की जुमलेबाजी करने वाले विपक्षी दलों के गैर-जिम्मेदाराना राजनीतिक आचरण को देश कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। इससे पहले सनातन धर्म को लेकर द्रमुक सरकार के मंत्री ने शर्मनाक टिप्पणी की थी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे ने उसका सार्वजनिक रूप से समर्थन करके कांग्रेस के राजनीतिक चरित्र को बेनकाब कर दिया था।



डॉ. रमन सिंह ने आखिरी के 2 साल जो बोनस नहीं दिया था, उसकी भरपाई भाजपा अब कर रही है। 7 साल बाद किसानों को इनको प्रायश्चित के रूप में ब्याज भी देना चाहिये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button