पारंपरिक रीति-रिवाजों से हुआ तुलसी-शालिग्राम विवाह महोत्सव
वन बंधु परिषद महिला समिति ने श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया महोत्सव



रायपुर। वन बंधु परिषद महिला समिति, रायपुर चैप्टर द्वारा दो दिवसीय तुलसी-शालिग्राम विवाह महोत्सव का भव्य आयोजन राजधानी रायपुर के चौबे कॉलोनी स्थित महाराष्ट्र मंडल में हुआ। यह आयोजन 1 और 2 नवंबर को अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ वन बंधु परिषद महिला समिति द्वारा मनाया जा रहा है। मीडिया प्रभारी कविता राठी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर आचार्य पं. हरीश मिश्रा जी मुख्य रूप से शामिल हुए, उन्होंने विधि-विधानपूर्वक से अनुष्ठान संपन्न कराया। प्रदेश उपाध्यक्ष अनीता खंडेलवाल एवं महिला समिति अध्यक्ष कांता सिंघानिया ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 9 बजे से 11.30 वेदी पूजन किया गया जिसके पश्चात पितृ पूजन एवं दोपहर 1:30 से 2:30 बजे तक फलाहारी भोजन के बाद भक्तों ने 3 से 4:30 बजे तक तुलसी विवाह कथा का श्रवण किया। सचिव सरिता रेखानी ने बताया कि सायं 5 से 7 बजे तक ठाकुर जी की बारात धूमधाम से निकाली गई। रात्रि 8 बजे से तुलसी-शालिग्राम विवाह का शुभारंभ हुआ, जिसमें मंगलाचरण, माता के भजन, शाकोचर कीर्तन, तुलसी दान, फेरे और पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन किया गया। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष त्रिवेणी अग्रवाल, कार्यक्रम प्रभारी हेमलता बंसल, सह प्रभारी कौशल्या गुप्ता, मधु अग्रवाल सहित समिति के अनेक पदाधिकारी एवं श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
