Big StoryCity

मैं भी कर रहा हूं मंत्री बनने की कोशिश: पुरंदर मिश्रा

रायपुर । साय मंत्रिमंडल में दो मंत्रियों का पद खाली है। संभावित मंत्री के नाम को लेकर राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही। आज राज्यपाल से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के अलावा रायपुर उत्तर से विधायक पुरंदर मिश्रा ने भी मुलाकात की।
मंत्री बनने को लेकर पूछे गए सवाल पर पुरंदर मिश्रा ने कहा कि मंत्री बनने की कोशिश तो सभी 54 विधायक कर रहे हैं। मैं भी कर रहा हूं। रायपुर से एक मंत्री जरूर होना चाहिए। तीन विधायक हैं, इनमे से किसी एक को मंत्री बनाना चाहिए। इस मामले में मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भगवान जगन्नाथ का हाथ जिसके सर पर होगा, उसे मौका मिलेगा। राज्यपाल से मुलाकात को लेकर उन्होंने कहा कि वे राज्यपाल को जगन्नाथ रथयात्रा का निमंत्रण देने गए थे। लेकिन मुख्यमंत्री और राज्यपाल की मुलाकात में शामिल नहीं थे। पुरंदर मिश्रा पहली बार रायपुर उत्तर से भाजपा की टिकट पर विधायक बने हैं। उनकी उडिय़ा समाज में काफी पकड़ है।


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button