तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ अपनी मांगों को लेकर 17 जनवरी को पूरे प्रदेशभर के मुख्यालय में सौंपेगा ज्ञापन
घरघोड़ा(गौरी शंकर गुप्ता)। प्रदेश का सबसे मजबूत एवं कर्मचारी हितों के लिए काम करने वाला छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ अपने कई मांगों के लिए छत्तीसगढ़ शासन को भोजन अवकाश के समय ज्ञापन सौंपेगी। जिला शाखा अध्यक्ष संतोष कुमार पांडे ने बताया कि प्रांतीय निर्णय अनुसार मांगे निम्नानुसार है।
केंद्र के समान महंगाई भत्ता और एरियर्स का भुगतान।

- मध्य प्रदेश की तरह अवकाश नगदीकरण की सीमा 240 दिन से बढ़ाकर 300 दिन करना।
- लंबित पदोन्नति प्रक्रिया का शीघ्र पूरा करना।
- विभिन्न संवर्गों के वेतन विसंगति को दूर करने हेतु गठित समिति की रिपोर्ट सार्वजनिक करना।
- चार स्तरीय वेतनमान आदेश जारी करना।
- संविदा, दैनिक और अनियमित कर्मचारियों को नियमित करना और सेवा सुरक्षा प्रदान करना।
- अनुकंपा नियुक्ति के मामले में तकनीकी संस्थानों को अधिकृत करना ताकि परीक्षा प्रक्रिया आसान हो सके।
- सेवानिवृत कर्मचारियों को अवकाश नगदीकरण देने के लिए आदेश जारी करना।
- अनुकंपा नियुक्ति के स्वीकृत पद का 10% नियम को फिर से शिथिल करना।
इन सभी मांगों को लेकर संघ के सदस्य ज्ञापन सौंपने के लिए एकजुट हो रहे हैं। इसके साथ ही विभिन्न जिलों के कर्मचारी नेता भी इस अभियान में शामिल हो रहे हैं।
अन्य संबंधित जिला का स्थानीय मुद्दा रायगढ़ मुख्यालय में संरक्षक शेख कलीमुल्लाह जेम्स वर्गीस,संजू शेट्टी एल बी एस जाटवर,सुखदेव सीदार, विनोद षड़ंगी,नरेंद्र पर्वत,विकाश तिवारी, शैलेश शर्मा,अभिषेक गुप्ता,धर्मजयगढ़ अनिल बघेल जी अजीत नायक हकीमुल्लाह खान शिव शंकर पांडे ,लेलूंगा से पी आर भारद्वाज तमनार से रामपाल प्रफुल पटनायक राजेश पटनायक जीतेश्वर प्रधान हितेश देवांगन,विक्रम शर्मा, घरघोड़ा में आशीष शर्मा रोहित डनसेना,अश्वनी दर्शन ,विनोद मैहर, वीर सिंह, दिनेश सिंह, सर्वेश मरावी प्रमोद वर्मा रामकुमार पटेल सूरज पैंकरा खेम सागर पैंकरा,विजय पंडा, ऋषिकेश साहू,सुशील पटेल फागू लाल रात्रै खरसिया से रमन यादव,गुलाब सिंह मान साय यादव,पुसौर से पी आर भारद्वाज श्रवण साहू भागीरथी प्रधान जी एवं सभी कर्मचारी हितैषी साथियों के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा जाएगा।
