March 6, 2026

श्री हनुमंत कथा की भव्य कलश यात्रा 25 दिसंबर को

0
Dhirendra Krishna Shastri
Spread the love

भिलाई। सनातन धर्म के ध्वजवाहक बागेश्वर धाम के आचार्य पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री श्रीमुख से आयोजित श्री हनुमंत कथा की तैयारी अंतिम चरण की ओर अग्रसर है कार्यक्रम के प्रथम दिवस 25 दिसंबर के दिन भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में महिलाएं कलश लेकर पीले वस्त्र धारण कर कलश यात्रा में सम्मिलित होंगे। सर्व विदित है कि 25 से 29 दिसंबर तक आयोजित श्री हनुमंत कथा को लेकर दुर्ग भिलाई सहित पूरे छत्तीसगढ़ में उत्सुकता का माहौल है और कार्यक्रम की आयोजन समिति सेवा समर्पण समिति के संयोजक और कार्यक्रम के आयोजक राकेश पाण्डेय के मार्गदर्शन में तैयारियां जोर-जोर से जारी है | और कार्यक्रम के संपादन और उसकी भव्यता को लेकर बैठकों का दौर भी जारी है श्री हनुमंत कथा के दौरान धर्म परिवर्तन किए लोगों ने घर वापसी को लेकर समिति से संपर्क किया है जिसे लेकर भी तैयारी किया जा रही है
पार्किंग बेहतर हो सके उसके लिए भी जगह चिन्हांकित कर बैरिकेडिंग और बस बलियो से घेरा किया जा रहा है वालंटियर कार्ड को लेकर आवेदन लेने की प्रक्रिया भी अंतिम चरण पर है समिति के द्वारा परीक्षण के पश्चात सेवा कार्य करने वाले हनुमंत भक्तों को वालंटियर कार्ड दिया जाएगा |



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *