महीनों से शिक्षक नदारत,शिक्षा व्यवस्था ठप्प
बीडीसी बरत कुमारी ने SDM की शिकायत

घरघोड़ा (गौरी शंकर गुप्ता)। कृषि स्थाई समिति के सभापति ,जनपद सदस्य श्रीमती बरत कुमारी चौहान के द्वारा ग्राम छिरभौना प्राथमिक विद्यालय के निरीक्षण के दौरान उपस्थित ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय के प्रधान पाठक विगत आठ महीने से विद्यालय न आकर अपने निजी कार्य में बिस्ट रहते है।ग्रामीणों द्वारा कलेक्टर रायगढ़ को इसकी शिकायत करने पर खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा जांच किया गया,जिसमें प्रधान पाठक के लगातार महीनों से अनुपस्थित रहके की शिकायत सही पाई गई।खंड शिक्षा अधिकारी ने अपना जांच प्रतिवेदन एस डी एम घरघोड़ा और कलेक्टर रायगढ़ को सौंपा,जिस पर महीनों बीत जाने के बाद भी शिक्षक पर कोई कार्यवाही नहीं की गई।आज छिरभौना का प्राथमिक विद्यालय एक शिक्षक के सहारे चल रहा है,शासकीय कार्य में शिक्षक के सलग्न हो जाने से विद्यालय बंद रहता है।
जनपद सदस्य बरत कुमारी ने कहा कि यदि अधिकारियों द्वारा इस पर तत्काल संज्ञान लेकर यदि कार्यवाही नहीं की जाती है और तत्काल एक शिक्षक का नियुक्ति नहीं किया जाता है तब पालकों के साथ आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
