Big StoryInternationalNational

यहां मर्दों को 2 शादी करना जरूरी, मना करने पर मिलती है कठोर सजा

नई दिल्ली। दुनियाभर के सैकड़ों देश अपनी-अपनी संस्कृति और परंपराओं के लिए जाने जाते हैं। हर देश की भाषा, रहन-सहन और खानपान की आदतें विशेष और अनोखी होती हैं। ऐसी ही परंपराओं में से एक है दो शादियों की अनूठी प्रथा जिसे अफ्रीका के एक देश इरीट्रिया ने कानूनी रूप दिया है। यहां हर पुरुष को दो शादी करना अनिवार्य रहता है।



अगर कोई पुरुष इसके लिए मना करता है तो उसे कठोर सजा दी जाती है। इरीट्रिया के विपरीत आइसलैंड जैसे देशों ने भी अपनी जनसंख्या और सामाजिक संतुलन को बनाए रखने के लिए अनोखे उपाय अपनाए हैं। आइसलैंड में शादी के प्रोत्साहन के रूप में लुभावने ऑफर दिए जाते हैं, जैसे कि विदेशियों को शादी करने पर नागरिकता और नकद राशि प्रदान करना।


यह प्रकार के उपाय समाज में संतुलन और विविधता को बढ़ावा देने के लिए किए जाते हैं। इस अजीबोगरीब कानून ने न केवल देश के अंदर बल्कि विश्व स्तर पर भी आलोचना को जन्म दिया है। इरीट्रिया जो कि विश्व के सबसे कम विकसित देशों में से एक है, की मानवाधिकार स्थिति पहले से ही खराब मानी जाती है। इस प्रकार के कानून ने देश की छवि को और भी अधिक प्रभावित किया है।

सरकारी आदेश और इसके पीछे का कारण
इरीट्रिया में पुरुषों के लिए दो शादियां करना केवल एक परंपरा नहीं बल्कि एक कानूनी आवश्यकता है। यहां की सरकार ने ऐसा कानून बनाया है जिसके तहत हर पुरुष को दो शादियां करनी अनिवार्य है। इस प्रथा के पीछे का कारण पुरुषों की तुलना में महिलाओं की अधिक संख्या है। इस प्रकार सरकार इस असंतुलन को संभालने का प्रयास कर रही है। इस नियम का पालन न करने पर सजा का प्रावधान है, जो कि जेल तक जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button