Big StoryRaigarh

गुतकिया की बंद पड़ी नहर योजना को मिला नया जीवन, 100 एकड़ भूमि होगी सिंचित

जशपुर(गौरी शंकर गुप्ता)। जिले के मनोरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम गुतकिया में वर्षों से निष्क्रिय पड़ी नहर योजना का पुनर्जीवन कर किसानों को बड़ी राहत दी गई है। जल संसाधन विभाग द्वारा लगभग 11.98 लाख रुपये की लागत से गुतकिया व्यपवर्तन योजना नहर मरम्मत कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है।



मनरेगा के तहत स्वीकृत इस कार्य के पूर्ण होने से क्षेत्र की करीब 100 एकड़ कृषि भूमि को खरीफ और रबी दोनों मौसम में पर्याप्त सिंचाई सुविधा मिलेगी। इससे कृषि उत्पादन बढ़ेगा और किसानों को धान के साथ अन्य लाभकारी फसलों की खेती के लिए भी प्रोत्साहन मिलेगा।

प्रशासन की पहल से पुनर्जीवित हुई इस पुरानी योजना का सीधा लाभ ग्राम गुतकिया के किसानों और आदिवासी परिवारों को मिलेगा। स्थानीय किसानों ने समय पर कार्य पूर्ण होने पर खुशी जताई है। यह परियोजना क्षेत्र में कृषि विकास और ग्रामीणों की आर्थिक सशक्तता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button