Entertainment

पायलट बनना चाहती थीं दिशा पाटनी

मुंबई। दिशा पाटनी फिल्मों से लेकर विज्ञापनों तक में छाई रहती हैं। अपनी एक्टिंग और डांस से जादू से उन्होंने घर-घर में अपनी पहचान बनाई। बता दें कि प्रोफेशनल के साथ-साथ दिशा पाटनी की परसनल लाइफ भी हमेशा चर्चा में रहती हैं। दिशा 1 विलिन रिटर्नस, बाघी 2, एम एस धोनी अनटोल्ड स्टोरी, मलंग, राधे, योधा और भारत जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उत्तर प्रदेश के बरेली में जन्मी दिशा पाटनी बड़े होकर एक्टर नहीं, बल्कि एयर फोर्स पायलट बनना चाहती थीं। दिशा कैडबरी के विज्ञापन का हिस्सा बनने के बाद चर्चा में आई थीं। फिटनेस फ्रीक दिशा इंडस्ट्री में काम करने के अलावा खुद का यूटयब चैनल भी चलाती हैं। उन्हें यूट्यूब पर 523 हजार लोग फॉलो करते हैं। बावजूद इसके उनकी वीडियोज पर मिलियन में व्यूज आते हैं। दिशा पाटनी और टाइगर श्राफ का रिलेशनशिप किसी ने नहीं छुपा था। दोनों ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया हालांकि, अब दोनों साथ नहीं है। रिपोर्ट्स की मानें तो इन दिनों दिशा पाटनी किसी और डेट कर रही हैं।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button