Big StoryCSCSSportsState

लीजेंड 90 लीग : छत्तीसगढ़ वॉरियर्स की जर्सी लॉन्च, कप्तान सुरेश रैना हुए शामिल

लीग की शुरुआत 6 फरवरी से, ओपनिंग मैच में रैना और धवन होंगे आमने-सामने



90-90 बॉल के होंगे मैच, सात टीमें लेंगी हिस्सा, इसी सप्ताह रायपुर पहुंचेंगे इंटरनेशनल खिलाड़ी

रायपुर। राजधानी में छह फरवरी से शुरू हो रहे लीजेंड 90 लीग का पहला ब्लॉक बस्टर मुकाबला छत्तीसगढ़ वॉरियर्स और दिल्ली रॉयल रॉयल्स के बीच खेला जायेगा। इस मैच में पूर्व शनिवार को लीजेंड 90 क्रिकेट लीग के लिए छत्तीसगढ़ वॉरियर्स टीम की जर्सी लॉन्च किया गया। इस अवसर पर भारतीय दिग्गज बल्लेबाज और छत्तीसगढ़ वॉरियर्स के कप्तान सुरेश रैना शामिल हुए। लीजेंड 90 लीग के निदेशक शिवेन शर्मा ने लीजेंड कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि सुरेश रैना, शिखर धवन, हरभजन सिंह जैसे दिग्गज खिलाडिय़ों को एक बार फिर मैदान पर देखना रोमांचित करने वाला होगा। यह सिर्फ एक टूर्नामेंट नहीं है, बल्कि पूर्व दिग्गजों से जुड़ी उन यादों को दोबारा जिंदा करने का मंच है। निश्चित तौर पर यह सभी के लिए अनोखे प्रारूप वाला यादगार टूर्नामेंट होने वाला है। लीग का हर मैच 90-90 गेंद अर्थात् 15-15 ओवर के होंगे।


शाम सात बजे से शुरू होने वाले इस मुकाबले में क्रिकेट जगत के कई पूर्व अनुभवी सितारे प्रशंसकों को एक बार फिर से रोमांचित करते नजर आएंगे। इसके बाद दूसरे दिन सात फरवरी को जहां पहले मैच में राजस्थान किंग्स और दुबई जायंट्स की टक्कर देखने को मिलेगी तो वहीं इसी दिन दूसरे मुकाबले में गुजरात सैंप आर्मी और बिग बॉयस की सेना एक दूसरे से भिड़ती नजर आएगी। यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि प्रशंसकों के लिए यह एक धमाकेदार वीकेंड होने वाला है।


बात प्रमुख खिलाडिय़ों की करें तो तो छत्तीसगढ़ वॉरियर्स के पास मार्टिन गुप्टिल, सुरेश रैना और अंबाती रायडू जैसे ताबड़तोड़ खिलाड़ी हैं, जबकि दिल्ली रॉयल्स के पास रॉस टेलर और शिखर धवन जैसा अनुभव मौजूद हैं। हरियाणा ग्लेडियेटर्स की कमान फिरकी के जादूगर हरभजन सिंह संभालेंगे, तो वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो राजस्थान किंग्स का प्रतिनिधित्व करेंगे। वहीं बांग्लादेश के पूर्व कप्तान शाकिब अल हसन दुबई जॉइंट्स के लिए खेलेंगे। टूर्नामेंट के दौरान रोजाना दो मैच खेले जाएंगे और 17 फरवरी तक क्वालीफायर मुकाबलों की समाप्ति के बाद 18 फरवरी को धमाकेदार फाइनल देखने को मिलेगा।

टीमों के स्क्वॉड

  • छत्तीसगढ़ वॉरियर्स
  • सिद्धार्थ कौल, शेल्डन जैक्सन, पवन नेगी, केवॉन कूपर, सुरेश रैना, विशाल कुशवाहा, मार्टिन गुप्टिल, अभिषेक सकुजा, अंबाती रायुडु, अमित वर्मा, गुरुकीरत सिंह मान, अमित मिश्रा, ऋषि धवन, कलीम खान, उन्मुक्त चंद, मनोज सिंह, अभिमन्यु मिथुन, कॉलिन डी ग्रैंडहोम।
  • दुबई जाइंट्स
  • शाकिब अल हसन, थिसारा परेरा, केनर लुईस, केविन ओ ब्रायन, ब्रेंडन टेलर, लियाम प्लंकेट, ड्वेन स्मिथ, एच. मसाकद्जा, रिचर्ड लेवी, ल्यूक फ्लेचर, राहुल यादव, क्रिस्टोफर एम, सिड त्रिवेदी, एस. प्रसन्ना।
  • हरियाणा ग्लेडिएटर्स
  • पवन सुयाल, प्रवीण गुप्ता, अबू नीशम, अनुरीत सिंह, इमरान खान, असेला गुनारत्ने, इशांक जग्गी, हरभजन सिंह, नागेंद्र चौधरी, रिक्की क्लार्क, पीटर ट्रेगो, चैडविक वाल्टन, मनन शर्मा।
  • गुजरात सैम्प आर्मी
  • युसुफ पठान, मोइन अली, ओबस पिएनार, सौरभ तिवारी, केसरिक विलियम्स, जेसल करिया, मिगुएल कमिंस, चंद्रपॉल हेमराज, शापूर जादरान, मुहम्मद अशरफुल, विलियम पर्किन्स, नवीन स्टीवर्ट, चतुरंगा डी सिल्वा, मौसिफ खान।
  • बिग बॉयज
  • मैट प्रायर, इशान मल्होत्रा, मोनू कुमार, चिराग गांधी, तमीम इकबाल, तिलकरत्ने दिलशान, हर्शेल गिब्स, उपुल थरंगा, अब्दुर रज्जाक, शैनन गेब्रियल, वरुण आरोन, नील ब्रूम, करमवीर सिंह, रॉबिन बिस्ट, नमन शर्मा, कपिल राणा, विनोद चांवरिया।
  • दिल्ली रॉयल्स
  • शिखर धवन, लेंडल सिमन्स, दनुश्का गनथिलका, एंजेलो परेरा, सहरद लुम्बा, बिपुल शर्मा, लखविंदर सिंह, राजविंदर सिंह, रेयाद इमरित, रॉस टेलर, जेरोम टेलर, सुमित नरवाल, परविंदर अवाना।
  • राजस्थान किंग्स
  • ड्वेन ब्रावो, अंकी राजपूत, फिल मस्टर्ड, शाहबाज नदीम, फैज फजल, शादाब जकाती, जसकरन मल्होत्रा, इमरान ताहिर, जयकिशन कोलसावाला, राजेश बिश्नोई, कोरी एंडरसन, पंकज राव, सैमुल्ला शिनवारी, रजत सिंह, एशले नर्स, दवलत जादरान, मनप्रीत गोनी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button