Uncategorized

मुंगेली रोड व्यापारी महासंघ द्वारा संचालित शव वाहन सेवा के 7 वर्ष पूर्ण

सेवा में सहयोग देने वाले व्यापारी बंधुओं का सम्मान समारोह आयोजित
बिलासपुर/घरघोड़ा (गौरी शंकर गुप्ता)
। मुंगेली रोड व्यापारी महासंघ द्वारा सन 2017 से निरंतर संचालित की जा रही शव वाहन सेवा ने अपने 7 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं। इन सात वर्षों में यह सेवा लगभग 3000 से अधिक पीड़ित परिवारों के लिए एक छोटा किंतु अत्यंत महत्वपूर्ण सामाजिक सहयोग सिद्ध हुई है। इस अवसर पर शव वाहन के क्रय एवं संचालन में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग प्रदान करने वाले व्यापारी बंधुओं के सम्मान हेतु मंगल श्री होटल, मुंगेली नाका में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महासंघ के अध्यक्ष श्री कृपाल सिंह भोगल ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि “व्यापार के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करना भी हमारा कर्तव्य है। शव वाहन सेवा के लिए व्यापारियों द्वारा निरंतर दिया जा रहा सहयोग अत्यंत सराहनीय है। आशा है कि भविष्य में भी सभी व्यापारी मिलकर ऐसे सेवा कार्यों को आगे बढ़ाते रहेंगे।” इस अवसर पर महासंघ के संरक्षक श्री अशोक अग्रवाल एवं अध्यक्ष श्री कृपाल सिंह भोगल द्वारा शव वाहन सेवा में सहयोग देने वाले व्यापारी बंधुओं को पुष्पगुच्छ, शाल, श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वालों में प्रमुख रूप से
अनिल गुप्ता, विनोद मिश्रा, अजीत सिंह भोगल, राकेश दुआ, शरद गुप्ता,मनीष अग्रवाल,सतीश गुप्ता, गौरव गुप्ता, अविनाश अरोड़ा, निरंजन भोजवानी, अमित चतुर्वेदी, गोपाल अग्रवाल, राम यादव, वैभव गुप्ता, अशोक चंद्राकर, प्रीतपाल पंछी सहित अन्य व्यापारी बंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन समाज सेवा के संकल्प के साथ किया गया, जिसमें सभी ने आगे भी इस मानवीय सेवा को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button