Big StoryNationalSports

भारत ने जिम्बाब्वे को 10 विकेट से रौंदा, टी-20 सीरीज पर किया कब्जा

हरारे। भारत ने शनिवार को यहां चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में जिम्बाब्वे को 10 विकेट से रौंदकर पांच मैच की श्रृंखला में 3-1 से अजेय बढ़त हासिल की। भारत ने इस तरह जिम्बाब्वे पर दूसरी दफा 10 विकेट के अंतर से जीत हासिल की। 2016 में इसी स्थल पर भारत ने मेजबान टीम को 10 विकेट से हराया था। भारत के लिए सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (नाबाद 93) और कप्तान शुभमन गिल (नाबाद 58) ने पहले विकेट के लिए 156 रन की अटूट साझेदारी की। भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला करते हुए कामचलाऊ गेंदबाज शिवम दूबे और अभिषेक शर्मा के शानदार प्रदर्शन से जिम्बाब्वे को सात विकेट पर 152 रन पर रोक दिया। फिर जायसवाल और गिल की मदद से उछाल भरी पिच पर यह लक्ष्य महज 15.2 ओवर में 156 रन बनाकर हासिल कर लिया। जायसवाल ने 53 गेंद की नाबाद पारी में 13 चौके और दो छक्के जड़े। गिल ने संयम से खेलते हुए जायसवाल को ताबड़तोड़ रन जुटाने दिए तथा 39 गेंद की नाबाद पारी के दौरान छह चौके और दो छक्के जमाए।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button