Big Storykanker

सर्पदंश से मृत्यु पर मुआवजा राशि निकलवाने रिश्वत लेते बाबू गिरफ्तार

कांकेर।  ग्राम अर्रा, तहसील आमाबेड़ा, जिला कांकेर द्वारा एन्टी करप्शन ब्यूरो, जगदलपुर में प्रार्थी अमर सिंह हुपेण्डी ने शिकायत की गई थी कि उनके चचेरे भाई राधेश्याम हुपेण्डी की सर्पदंश से मृत्यु पश्चात् शासन से मिलने वाली 4 लाख मुआवजा राशि की प्रक्रिया पूरी कराने के एवज में आमाबेड़ा जिला कांकरे तहसील कार्यालय का बाबू परमेश्वर गौतम ने 25,000 रूपये रिश्वत की मांग की है। जिसमें से चार हजार पहले ही ले लिया गया है। प्रार्थी रिश्वत नहीं देना चाहता था लेकिन आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था। शिकायत सत्यापन के पश्चात् 23 अक्टूबर को ट्रेप आयोजित कर आरोपी परमेश्वर गौतम को प्रार्थी से अगली किश्त के रूप में 10 हजार रुपए रिश्वत अपने सहयोगी रेखचंद यादव के माध्यम से लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा 7 पीसीएक्ट 1988 के प्रावधानों के तहत् कार्यवाही की जा रही है।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button