Big Storypolitics

डेमोग्राफिकल चेंज के लिए भाजपा दोषी : सुशील आनंद शुक्ला

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा, देश में 10 सालों से भाजपा की सरकार है। भाजपा दंभ भरती है कि उसके राज में हिंदू ज्यादा सुरक्षित हैं। वह सनातन के आधार पर सरकार चलाने का दावा भी करती है, फिर भी यदि देश में हिन्दुओं की आबादी कम हो गई है, तो इसके लिए भाजपा की केन्द्र सरकार उसकी नीतियां दोषी है। यदि देश में घुसपैठिये घुस आए और एक धर्म की आबादी बढ़ गई, तो उसके लिए भी भाजपा की केन्द्र सरकार जिम्मेदार है। देश की सीमाएं सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए। 2011 की जनगणना में तो ऐसी स्थिति नहीं थी।



श्री शुक्ला ने कहा कि देश में किसी भी धर्म जाति, संप्रदाय की संख्या का सही आंकड़ा सरकार के पास है ही नहीं। भाजपा प्रोपोगंडा कर रही, ताकि इसको चुनावी मुद्दा बनाया जा सके। भाजपा और मोदी अपने आर्थिक सलाहकार से बयान दिलवा कर देश की जनता में मुस्लिमों की आबादी का भय दिखा कर वोट हासिल करना चाह रहे हैं। जब 2011 के बाद देश की जनगणना ही नहीं हुई है, 2022 में मोदी सरकार ने जनगणना करवाई ही नहीं, फिर कैसे दावा कर रहे कि मुस्लिमों की आबादी बढ़ गई, हिन्दुओं की कम हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button