Big StoryEntertainment

‘पुष्पा-2’ : यहां सब कुछ एक ही रूल से चलेगा…वो है पुष्पा रूल

मुंबई। पुष्पा 2 इस वक्त मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। असल में अल्लू अर्जुन की पुष्पा-2: द रूल ऑरमैक्स मीडिया की जारी की गई मोस्ट अवेटेड हिंदी फिल्मों की लिस्ट में टॉप पर है, लेकिन रिलीज से बहुत पहले ही अल्लू अर्जुन ने पुष्पा-2: द रूल का एक डायलॉग लीक कर दिया है। यह डायलॉग फैन्स के लिए टीजर से कम नहीं। दरअसल अल्लू अर्जुन, आनंद देवरकोंडा की फिल्म बेबी की सक्सेस मीट में शामिल हुए थे। अच्छा माहौल था। वो भी काफी खुश नजर आ रहे थे। स्टेज पर एंट्री ली तो फैन्स पुष्पा-2 को लेकर चीयर करने लगे। बस इसी एक्साइटमेंट में उन्होंने एक डायलॉग मार दिया। उनका डायलॉग था…यहां सब कुछ एक ही रूल से चलेगा…वो है पुष्पा रूल। वहां मौजूद फैन्स ने खूब सीटियां बजाईं लेकिन इवेंट का वीडियो वायरल हो गया है। अल्लू की तरफ से दिया गया ये टीजर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुष्पा-2 की कहानी उनकी सफलता और फहाद फासिल के किरदार भंवर सिंह के साथ उनके झगड़े के इर्द-गिर्द घूमेगी।
पुष्पा: द राइज की एंडिंग एसपी भवर सिंह के पुष्पा से बहुत नाराज होने और उसके खिलाफ युद्ध छेड़ने के साथ हुई थी। पुष्पा-2: द रूल का डायरेक्शन भी सुकुमार ने किया है। इसमें फिल्म की लीड हीरोइन रश्मिका मंदाना हैं। पहले पार्ट में सामंथा रुथ प्रभु ने एक आइटम नंबर ‘ऊ अंतवा’ किया था। अब यह देखना बाकी है कि वह पुष्पा 2 के लिए वापसी करेंगी या नहीं।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button