gharghoda

छग श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष व महासचिव का कल घरघोड़ा आगमन, नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम भोजवानी का होगा सम्मान

घरघोड़ा (गौरी शंकर गुप्ता)। छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष बीडी निजामी, कोषाध्यक्ष आशिफ, इकबाल, महासचिव श्शांक दुबे एवं प्रदेश की टीम का आगमन घरघोड़ा मे किया जा रहा है। रैली एवं सम्मान सभा का आयोजन किया जायेगा।



घरघोड़ा के जागरूक व कर्मठ पत्रकार श्याम भोजवानी को छ.ग. श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर सम्मानित किया जाएगा। रैली कारगिल चौक से निकलकर जय स्तंभ चौक होते हुए बैगीन डोकरी मंदिर मे पूजा-अर्चना एवं सम्मान सभा का कार्यक्रम दुर्गामंच ब्लाक कालोनी में कार्यक्रम आयोजित की जाएगी। नगर की जनता से अपील किया गया है कि, अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए अध्यक्ष रूपेन्द्र (डब्बू) गोयल ने अपील की है। जिले के पत्रकारगण भी इस कार्यक्रम मे उपस्थित होगें साथ ही धरमजयगढ़, खरसिया, तमनार, सारंगढ, लैलूंगा सहित जिले के पत्रकार उपस्थित होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button