Big StoryRaigarh

ऑपरेशन आघात: रायगढ़ में नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 240 लीटर शराब जब्त, एक गिरफ्तार

रायगढ़ (गौरी शंकर गुप्ता)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत रायगढ़ पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने कोतरारोड़ थाना क्षेत्र के ग्राम धनागर में बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली शराब बनाने और बेचने वाले संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश किया। कार्रवाई में 869 नग (लगभग 240 लीटर) नकली शराब, 560 ढक्कन, स्प्रिट के ड्रम, केटली और खाली बोतलें जब्त की गईं, जिनकी अनुमानित कीमत 2.16 लाख रुपये है। पुलिस ने दुष्यंत पटेल उर्फ पप्पू (47 वर्ष) को गिरफ्तार किया है, जबकि उसके भाई सुभाष पटेल और सहयोगी विनय सिंह/विनय ठाकुर फरार हैं। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 61(2), 336(3), 336(4), 340(2), 275 तथा आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 36-च, 34(1)(क)(ख) और 59-क के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच में सामने आया कि आरोपी कोरोना काल से इस अवैध कारोबार में संलिप्त थे। वे अरुणाचल प्रदेश, झारखंड और छत्तीसगढ़ से शराब लाकर उसमें स्प्रिट व अन्य पदार्थ मिलाते थे तथा रॉयल स्टेज, आईबी, ब्लैक डॉग, गोवा, गोल्डन गोवा, रिजर्व क्वार्टर और किंगफिशर जैसे नामी ब्रांडों के नकली लेबल व होलोग्राम लगाकर बाजार में बेचते थे। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि रायगढ़ पुलिस अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है और पूरे नेटवर्क से जुड़े सभी आरोपियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा फरार आरोपियों की तलाश जारी है।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button