Big StoryCity

रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने करोड़ों के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

रायपुर। रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू रविवार को अपने विधानसभा क्षेत्र में अलग अलग स्थानों में विकास कार्यों का भूमिपूजन किए। उन्होंने ग्रामीण मण्डल के अंतर्गत रायपुर नगर निगम जोन क्रमांक-10 कामरेड सुधीर मुख़र्जी वार्ड क्रमांक-54 के दुर्गा विहार डुंडा,सिद्धिविनायक कॉलोनी,न्यू संतोषी नगर,अक्षत विहार,जानकी नगर,गोकुल विहार,शाश्वत नगर,श्रद्धा विहार कॉलोनी एवं मोतीनगर बोरियाखुर्द में 2 करोड़ 1 लाख 61 हजार रूपये राशि के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।


रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र,ग्रामीण मण्डल के अंतर्गत रायपुर नगर निगम जोन क्रमांक-10 रविंद्रनाथ टैगोर वार्ड क्रमांक-55 के कृष्णा नगर,सिंचाई कॉलोनी,काली नगर एवं हनुमान नगर लालपुर में 01 करोड़ 40 लाख 69 हजार राशि के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र,ग्रामीण मण्डल के अंतर्गत रायपुर नगर निगम जोन क्रमांक-10 बाबू जगजीवन राम वार्ड क्रमांक-53 के विकास नगर,वर्धमान नगर,देव नगर एवं महात्मा गाँधी नगर देवपुरी में 42 लाख 99 हजार राशि के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।

रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र,माना मण्डल के अंतर्गत रायपुर नगर निगम जोन क्रमांक-10 रानी दुर्गावती वार्ड क्रमांक-50 के राम मंदिर के पास  01 करोड़ 98 लाख 76 हजार राशि के नाला निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button