Big StoryState

एक बार फिर बदलेगा मौसम, अंधड़ के साथ बारिश की संभावना

रायपुर । राजधानी रायपुर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से रायपुर में हल्के बादल छाए हुए हैं। इससे लोगों को कड़ी धूप से राहत तो मिली है मगर गर्मी बरकरार है। हालांकि मौसम विभाग ने रविवार को राजधानी सहित प्रदेश में कुछ स्थानों पर अंधड़ के साथ बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने बताया कि एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण उत्तर छत्तीसगढ़ और उसके आसपास 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक द्रोणिका अंदरुनी तमिलनाडु से उत्तर छत्तीसगढ़ तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक है। वहीं सरगुजा इलाके में अधिक और रायपुर के ऊपर मध्?य बादल छाए हुए हैं, जो हल्की से मध्यम बारिश का कारण भी बन सकते हैं। इससे अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट की संभव है।
राजधानी सहित प्रदेश में हफ्तेभर से तापमान तेजी से बढ़ रहा था। मध्य छत्तीसगढ़ के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया था। शनिवार को मौसम में बदलाव से तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। सर्वाधिक 41 डिग्री सेल्सियस तापमान राजनांदगांव में था। राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान आधा डिग्री गिरा है। शनिवार को यहां अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस था। नमी 51- 34 प्रतिशत तक थी और हवा 4 प्रति किलोमीटर प्रतिघंटा थी। शाम 5.30 बजे तक यहां 60 फीसदी बादल छाए हुए थे।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button