City

पार्षद बंटी होरा ने करवाचौथ पर किया भव्य आयोजन, 235 महिलाओं ने लगवाई निःशुल्क मेहंदी

रायपुर। शहीद हेमू कालाणी वार्ड अंतर्गत 19 अक्टूबर को पार्षद व जोन अध्यक्ष बंटी होरा के द्वारा करवाचौथ के उपलक्ष्य में वार्ड के लगभग शाम 4 बजे से रात्रि 10बजे तक 235 माताओ -बहनो को निःशुल्क मेहँदी लगाया गया। बंटी होरा ने बताया हर साल पर्व विशेष पर वार्ड के नागरिकों की सुविधाओ के लिए वे इस प्रकार की व्यवस्था करते आ रहे है।


साथ ही वार्ड के महिलाओ ने प्रसंशा करते हुए कहा कि यह अपने आप में सुंदर और बेहतरीन प्रयास है, जो महिलाओ के इस त्यौहार में शामिल होकर उनकी खुशियों को बढ़ाने और एक साथ एक खुशनुमा माहौल बनता है। इस सफल आयोजन के लिए पार्षद को बधाई व आशीर्वाद दिया।

वही पार्षद होरा ने 20 अक्टूबर को अपना जन्मदिन वार्ड के सफाई मित्रों के बीच श्रमदान कर मनाया। जन्मदिन की शुरुआत श्रमदान से कर वार्ड में भूमिपूजन कर 2 करोड रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी।

पार्षद होरा ने अपने जन्मदिन पर वार्डवासियों को 35 सालों से प्रतीक्षारत नाले का भूमिपूजन कर सौगात दी। बहुत जल्द देवेंद्र नगर की जल भराव की समस्या दूर हो जाएगी। दिनभर जन्मदिन पर पूरे वार्ड में उत्सव का माहौल रहेगा।

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button