gharghoda

घरघोडा ब्लॉक के सर्व आदिवासी समाज के कार्यकारिणी का किया गया गठन

गौरीशंकर गुप्ता



घरघोड़ा : छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव समाप्त हो चुकी है छत्तीसगढ़ के प्रथम आदिवासी मुख्यमंत्री माननीय विष्णु देव साय जी को बनाया गया है जिससे पूरे छत्तीसगढ़ में आदिवासी समाज के साथ साथ अन्य समाज में भी हर्ष व्याप्त है माननीय मुख्यमंत्री जी का शपथ ग्रहण समारोह भी हो गया है मंत्रिमंडल की गठन होना बाकी है इसी बीच घरघोडा के सर्व आदिवासी समाज द्वारा समाज के विभिन्न प्रकोष्ठों का गठन किया गया जिसमे मेन बॉडी प्रकोष्ठ, अधिकारी- कर्मचारी प्रकोष्ठ ,महिला प्रकोष्ठ , युवा प्रकोष्ठ का ब्लाक स्तरीय गठन किया गया आदिवासी समाज द्वारा एक वन भोज का कार्यक्रम करते हुए घरघोडा के समस्त नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें मेन बॉडी का ब्लॉक अध्यक्ष पीतांबर सिदार युवा प्रभाग राजू सिदार महिला प्रभाग से सुलोचना राठिया को अध्यक्ष व अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ से संतोष पैंकरा अधिकारी कर्मचारी महिला प्रकोष्ठ से कौशिल्या भगत को अध्यक्ष बनाया गया है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button