Big StoryRAIPUR

11 ट्रकों में 300 मिट्रिक टन चावल प्रभु राम लला की नगरी अयोध्या के लिए हुआ रवाना

कार्यक्रम स्थल में मुख्यमंत्री का छत्तीसगढ़ राइस मिलर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने किया अभिनंदन

 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ राइस मिलर्स एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में मुख्यमंत्री और मंत्रियों का स्वागत किया गया।इस दौरान मुख्यमंत्री को लड्डू से भी तौला गया। सर्वप्रथम मुख्यमंत्री ने रायपुर के वीआईपी रोड स्थित श्री राम मंदिर में भगवान राम, माता जानकी और लक्ष्मण की पूजा अर्चना कर प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि की कामना की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने अयोध्या के लिए रवाना हो रहे 11 ट्रकों को झंडी दिखाकर रवाना किया। जानकारी के मुताबिक इन 11 ट्रैकों में कुल 300 मिट्रिक टन चावल अयोध्या के लिए भेजा जा रहा है। मुख्यमंत्री समेत अन्य मंत्रियों ने छत्तीसगढ़ राइस मिलर्स एसोसिएशन का आभार व्यक्त किया।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button