Big StoryCity

कच्छ कड़वा पाटीदार समाज ने किया भव्य शोभा यात्रा का आयोजन

रायपुर। कच्छ कड़वा पाटीदार समाज, रायपुर अपनी स्थापना के स्वर्णिम 50 वर्ष के उपलक्ष्य में भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। शोभा यात्रा में सम्पूर्ण समाज के लोगों ने बढ़चढकर हिस्सा लिया। शोभा यात्रा श्री पाटीदार समाज भवन से सरदार पटेल ग्राउंड आयोजन स्थल तक निकाली गई। शोभा यात्रा के पश्चात आयोजन स्थल का उद्घाटन किया गया। द्वितीय सत्र में सामाजिक सत्र में शैलेश भाई सगपरीया, राजकोट से पधारे हुए मुख्य वक्ता ने सामाजिक एवं पारिवारिक मुद्दों पर अपनी बात रखी। सामाजिक सत्र में समाज के वरिष्ठ गोपाल भाई पटेल, गंगाराम भाई पटेल ,हंसराज भाई ,पंकज भाई , रमिला बैन पटेल का स्वागत किया गया।



साथ में रायपुर समाज के बुजुर्गों का सम्मान किया गया। रात्रिकालीन सत्र में राजकोट से पधारी हुई दीपाली बैन द्वारा पौराणिक कथाओं के माध्यम से युवाओं को प्रेरित किया। स्वर्णिम महोत्सव में प्रति दिन लक्की ड्रा का आयोजन किया जा रहा है।इस त्रि-दिवसीय आयोजन में संगठन के अखिल भारतीय संस्थानों के अग्रिणी अतिथि के रूप में पधार रहे है।समाज संगठन के इस महाकुम्भ में विविध विषयों जैसे सामाजिक आर्थिक, राजनैतिक एवं आध्यात्मिक के विभिन्न सत्रों का आयोजन किया गया हैं ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button