

रायपुर। गुजराज क्रिकेट एसोसियेशन द्वारा वुमेंस अंडर 19 आमंत्रण टी-20 क्रिकेट टुर्नामेंट 2024 का आयोजन 12 सिंतबर से किया जा रहा है। जिसमें छत्तीसगढ़ की टीम का दुसरा मैच 16 सितंबर को अहमदाबाद में गोवा अंडर-19 टीम के विरुद्ध खेला गया। छत्तीसगढ़ वुमेंस अंडर-19 ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। छत्तीसगढ़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुएअपनी पहली पारी में निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 91 रन बनाये। छत्तीसगढ़ की ओर से राधिका नेताम ने सर्वाधिक 26 रन बनाये। साथ ही कल्पना ने16 रनों का योगदान दिया। गोवा की ओर से हर्षिता एवं सिद्धी ने 2-2 विकेट प्राप्त किये। 92 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोवा वुमेंस अंडर 19 की टीम 15.2 ओवरों में 60 रनबनाकर ऑल ऑउट हो गयी। गोवा की ओर से निखिला ने सर्वाधिक 18 रनों योगदान दिया। वही छत्तीसगढ़ की ओर से किरण वर्मा और मानसी उपाध्याय ने 3-3 विकेट प्राप्त किये। छत्तीसगढ़ ने 31 रनो से मैच जीत लिया।



