March 6, 2026

रायपुर में स्वदेशी संकल्प यात्रा का ऐतिहासिक स्वागत, पूरे शहर में गूँजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का संदेश

0
00
Spread the love

रायपुर। राजधानी रायपुर मंगलवार को स्वदेशी भावना और स्थानीय उत्पादों के समर्थन की नई ऊर्जा से सराबोर हो उठा। CAIT एवं स्वदेशी जागरण मंच के संयुक्त तत्वावधान में निकली “स्वदेशी संकल्प यात्रा” का शहरभर में अभूतपूर्व, भव्य और ऐतिहासिक स्वागत किया गया। मरीन ड्राइव, तेलीबांधा से यात्रा का शुभारंभ छत्तीसगढ़ के माननीय उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने हरी झंडी दिखाकर किया। उन्होंने बाइक रैली के माध्यम से नागरिकों से स्वदेशी अपनाने और स्थानीय व्यापार को सशक्त बनाने की अपील की।



पुष्पवर्षा से महका शहर, हर चौक पर उमड़ा उत्साह

यात्रा जैसे-जैसे शहर के प्रमुख मार्गों से आगे बढ़ी, विभिन्न व्यापारिक एवं सामाजिक संगठनों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। “वोकल फॉर लोकल” और “सशक्त स्वदेशी” के नारों से रायपुर का पूरा वातावरण गूंज उठा। बाजारों, व्यावसायिक क्षेत्रों और मुख्य चौक-चौराहों में नागरिकों ने यात्रा का जोशपूर्ण स्वागत किया।

विशेष अतिथियों की उपस्थिति ने बढ़ाई यात्रा की गरिमा

कार्यक्रम में अनेक वरिष्ठ जनप्रतिनिधि एवं संस्थागत पदाधिकारियों की उपस्थिति ने स्वदेशी अभियान को नई शक्ति प्रदान की। प्रमुख अतिथियों में शामिल रहे—

  • श्री अरुण साव, उपमुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़
  • श्री मोतीलाल साहू, विधायक, रायपुर ग्रामीण
  • श्री नंद कुमार साहू, अध्यक्ष, रायपुर विकास प्राधिकरण
  • श्री राजीव अग्रवाल, अध्यक्ष, CSIDC
  • श्री केदार गुप्ता, अध्यक्ष, अपेक्स बैंक
  • श्री दीपक महस्के, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विस कॉर्पोरेशन
  • श्री अमरजीत सिंह छाबड़ा, अध्यक्ष, राज्य अल्पसंख्यक आयोग
  • श्री सूर्यकांत राठौर, सभापति, रायपुर नगर निगम
  • श्री अमित चिमनानी, प्रदेश प्रवक्ता, भाजपा छत्तीसगढ़
    साथ ही बड़ी संख्या में अन्य जनप्रतिनिधि, व्यापारी संगठन, महिला उद्यमी और युवा व्यापारियों की सक्रिय भागीदारी रही।

शहरभर का विस्तृत भ्रमण मार्ग

यात्रा ने रायपुर के प्रमुख व्यापारिक और सांस्कृतिक गलियारों से गुजरते हुए नागरिकों से व्यापक संवाद किया। रूट में शामिल रहे—
तेलीबांधा – कैनाल रोड – शंकर नगर – टर्निंग पॉइंट – लोधीपारा चौक – पंडरी कपड़ा मार्केट – लाल चौक करसन चेंबर – फाफाडीह – नहरपारा – स्टेशन रोड – राठौर चौक – रामसागर पारा – तात्यापारा चौक – सत्ती बाजार चौक – सदर बाजार – कोतवाली चौक – वाइट हाउस उद्यान (समापन)।

यात्रा का मुख्य संदेश: स्वदेशी से ही आत्मनिर्भरता

स्वदेशी संकल्प यात्रा का उद्देश्य था—

  • स्वदेशी उत्पादों को अपनाने की प्रेरणा देना
  • स्थानीय व्यापार और उद्यमों को सशक्त कर राष्ट्र की आर्थिक मजबूती बढ़ाना
  • डिजिटल व्यापार और आधुनिक वाणिज्य के माध्यम से नए अवसरों का निर्माण

यात्रा में शामिल व्यापारियों व नागरिकों ने स्वदेशी उत्पादों के उपयोग और प्रचार का संकल्प दोहराया तथा आत्मनिर्भर भारत के अभियान को समर्थन दिया। रायपुर में हुआ इस यात्रा का भव्य स्वागत यह दर्शाता है कि राजधानी का व्यापारी समाज एवं आमजन स्वदेशी अभियान को पूर्ण हृदय से स्वीकार करने और उसे आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *