सूरजपुर की घटना बर्दाश्त के बाहर, सरकार लाचार : दीपक बैज

Spread the love

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा, सूरजपुर की घटना भाजपा सरकार की लापरवाही का परिणाम है। भाजपा सरकार की प्राथमिकता में कानून व्यवस्था है ही नहीं, इसीलिये अपराधिक घटनायें बढ़ गयी हैं। सरकार अपराधियो पर लगाम कसने के बजाये उनकी संरक्षक बन गयी है। उन्होंने भाजपा सरकार पर प्रहार करते हुए कहा, प्रदेश की क़ानून व्यवस्था दिनोदिन और बिगड़ते जा रही है और सरकार मूकबधिर बनकर बैठी हुई है। अब तो हत्या अपराध की घटनाएं बर्दास्त के बाहर हो गयी हैं। सरकार निकम्मी और लाचार बन गयी है। राज्य में जनता इतनी मजबूर हो गई कि अपराधियों का हिसाब खुद करने पर आमादा है। लोहारीडीह और अंबिकापुर में यही हुआ। राज्य में अपराधी इतने ज्यादा बेलगाम हो चुके हैं कि उनसे अब पुलिस वाले भी सुरक्षित नहीं। सूरजपुर आज का जीता-जागता उदाहरण है। उन्होंने कहा, पुलिस अपराध तो रोक नहीं पा रही, उलटे निर्दोष लोगों को प्रताड़ित कर रही है। अर्जुन्दा में एक निर्दोष युवक की इतनी पिटाई की गयी कि उसकी हालत देख कर उसके पिता की मृत्यु हो गयी। कवर्धा के लोहारीडीह में पुलिस की लापरवाही से तीन लोगों की मौत हो गयी। उन्होंने कहा, सत्ता में बैठे लोग अपराधियों को संरक्षण देते हैं, इसलिये अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *