कौशल विकास यात्रा और AI Literacy Mission का सफल आयोजन

घरघोड़ा(गौरी शंकर गुप्ता)। देश की अग्रणी और उच्च शिक्षा संस्थान AISECT ग्रुप के अंतर्गत कौशल विकास यात्रा 2025 का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 6 अक्टूबर 2025 से शुरू होकर देश के 20 राज्यों के 300 जिलों और 500 शहरों, कस्बों और ग्रामीण संस्थानों में एक साथ आयोजित किया गया। घरघोड़ा अंचल में आईसेक्ट ग्रुप का एक मात्र मान्यता प्राप्त SKP संस्थान AiiT College जहां एक सेमिनार का आयोजन हुआ। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य था युवाओं में AI Literacy और Skill Development को बढ़ावा देना। इस यात्रा की एक मुख्य झलक रही AI Literacy Mission, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से जुड़े शिक्षार्थियों एवं प्रशिक्षकों को कौशल रुप के माध्यम से AI आधारित शिक्षा, प्रशिक्षण, रोजगार योग्यता, और डिजिटल साक्षरता के विषय में प्रशिक्षण दिया गया।


इस यात्रा के निम्नलिखित प्रमुख उद्देश्य रहे:
- राष्ट्रीय स्तर पर SKM को युवाओं तक पहुँचाना और उन्हें नई तकनीकों से जोड़ना।
- रोजगारपरक कौशल विकास को बढ़ावा देना।
- ग्रामीण और शहरी युवाओं में AI साक्षरता के प्रति जागरूकता बढ़ाना।
- नवीनतम तकनीक आधारित रोजगार प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन करना।

यात्रा के दौरान AISECT-NSDC में संचालित 250 से अधिक डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्सेस की जानकारी दी गई। इन कोर्सेस में कंप्यूटर, आई टी, फ्यूचर स्किल, इलेक्ट्रॉनिक्स, बैंकिंग और फाइनेंस, शिक्षक प्रशिक्षण, कृषि और रिटेल्स जैसे रोजगारोन्मुखी विषय शामिल थे। आईसेक्ट के प्रवक्ता श्री सचिन जैन सर ने कहा, “कौशल विकास यात्रा 2025 केवल एक शैक्षणिक अभियान नहीं है, बल्कि यह युवाओं को भविष्य की नौकरियों से जोड़ने, तकनीकसमृद्ध शिक्षा प्रदान करने और भारत को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।”कार्यक्रम के दौरान शहर के मुख्य अतिथियों ने आईसेक्ट ग्रुप के प्रयासों की सराहना की और कहा कि AI Literacy Mission और कौशल विकास रुप युवाओं के लिए मार्गदर्शक और रोजगारप्रद योजना है। कौशल रुप अब अपनी टीम के सहयोग से सुनिश्चित करेगा कि भारत के हर युवा को नई तकनीकों से सशक्त बनाते हुए नई राहें मिलें और वे आगे बढ़ें।
