Big Storykanker

कांकेर आगमन पर डिप्टी सीएम अरूण साव का भाजपाइयों ने किया भव्य स्वागत

कलेक्टर कार्यालय में लिया अधिकारियों की समीक्षा बैठक




कांकेर। प्रदेश के डिप्टी सीएम का प्रथम कांकेर नगर आगमन पर सोमवार को भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने घड़ी चौक के पास भव्य स्वागत किया। बाजे-गाजे के साथ रैली के माध्यम से डीप्टीसीएम अरूण साव को भाजपा कार्यलय तक ले जाया गया। भाजपा कार्यलय पहुंचने के बाद भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर बैठक आहूत किया,जहां बैठक में पार्टी को मजबूत बनाने के साथ एकजुट होकर काम करने को कहा। भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि आगामी नगरपालिका चुनाव, जिला पंचायत चुनाव के लिए अभी से कमर कसने की बात कही। इसके बाद वे कलेक्टोरेट कार्यालय के लिए रवाना हुए। कांकेर पहुंचने के पहले चारामा में नंदलाल ओझा के अगुवाई में उपमुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया गया।

अधिकारियों की ली बैठक
कलेक्टोरेट कार्यालय पहुंच कर जिलास्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर उचित दिशा-निर्देश दिया। इस दौरान सभी को कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाए। हर ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी पहुंचाए।

लडडू से तौला गया
प्रथम कांकेर आगमन पर डीप्टीसीएम अरूण साव का पुराना बस स्टैण्ड में नगरपालिका के नेताप्रतिपक्ष जयंत अटभैया के नेतृत्व में डिप्टी सीएम को गजमाला से स्वागत किया गया। तत्पश्चात उनका लडडू से तौला गया। इसी तरह युवामोर्चा के नेता अंशु शुक्ला के अगुवाई में जिला अस्पताल के पास गांधी चौक मैदान में उनका भव्या स्वागत किया गया। इसके बाद वहां पर भी उन्हे लडडू से तौला गया। इस मौके पर भाजपा पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button