Big StoryCity

कांग्रेस ने रायपुर पश्चिम से विकास उपाध्याय, ग्रामीण से पंकज शर्मा और दक्षिण से महंत रामसुंदर दास को दिया टिकट

रायपुर उत्तर के लिए करना होगा इंतजार

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी बहु प्रतीक्षित दूसरी सूची जारी कर दी है। दूसरी सूची में रायपुर पश्चिम विधानसभा से विधायक रहे विकास उपाध्याय को ही टिकट दिया गया है। रायपुर ग्रामीण से विधायक रहे सत्यनारायण शर्मा के बेटे पंकज शर्मा को टिकट दिया गया है। रायपुर दक्षिण में कांग्रेस ने बड़ा दाव खेला है, यहां से भाजपा के दिग्गज प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल के सामने महंत रामसुंदर दास को चुनावी मैदान में उतारा गया है। रायपुर उत्तर से अभी टिकट की घोषणा नहीं हुई है। इधर धरसींवा विधानसभा से छाया वर्मा को टिकट दिया गया है। धरसींवा विधायक रहीं अनिता योगेंद्र शर्मा का टिकट कट गया है। धरसींवा विधानसभा की बात करें तो यहां भाजपा ने भी बड़ा दांव खेलते हुए छत्तीसगढ़ फिल्म स्टार अनुज शर्मा को टिकट दिया है।


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button