Big StoryCity

कांग्रेस ने बनाई नगरीय निकाय परिसीमन के लिए समिति

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर कांग्रेस ने नगरीय निकाय क्षेत्रों में हो रहे परिसीमन को लेकर अपनी समिति का गठन किया है। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज की अनुशंसा पर शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे ने परिसीमन समिति के सदस्यों की नियुक्ति की है। शहर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री जी श्रीनिवास ने जारी सूची में पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा, विकास उपाध्याय, किरणमई नायक, प्रमोद दुबे, एजाज ढेबर, पंकज शर्मा, ज्ञानेश शर्मा, महेंद्र छाबड़ा, गिरीश दुबे, श्रीकुमार मेनन, कन्हैया अग्रवाल, शिव सिंह ठाकुर, सहित शहर कांग्रेस कमेटी के समस्त ब्लॉक अध्यक्ष, महिला कांग्रेस अध्यक्ष, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल के जिला अध्यक्ष समिति में पदेन सदस्य होंगे। यह समिति वार्ड परिसीमन के अवलोकन के साथ वार्ड के भौगोलिक क्षेत्रफल मतदाता अनुरूप वार्डो का परिसीमन सहित यथासंभव जहां दावा आपत्ति हो, उसे सुनिश्चित करेगी। समिति की बैठक मंगलवार को रखी गई है।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button