March 6, 2026

सराफा दुकानों की सुरक्षा हुई सख्ती; एडिशनल एसपी अनिल सोनी ने कंट्रोल रूम में ली महत्वपूर्ण बैठक

0
444
Spread the love

एसएसपी शशि मोहन सिंह बोले— अपराध की संभावनाओं को खत्म करना प्राथमिकता

घरघोड़ा(गौरी शंकर गुप्ता)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में पुलिस कंट्रोल रूम रायगढ़ में एडिशनल एसपी अनिल सोनी ने शहर के सराफा व्यापारियों की महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक का उद्देश्य सराफा प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर संभावित अपराधों की रोकथाम सुनिश्चित करना रहा।



एडिशनल एसपी ने सभी दुकानों में उच्च गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे लगाकर नियमित रिकॉर्डिंग सुनिश्चित करने, पुलिस अधिकारियों के संपर्क नंबर प्रदर्शित करने तथा कर्मचारियों का अनिवार्य पुलिस वेरिफिकेशन कराने के निर्देश दिए। निजी सुरक्षा गार्ड की जानकारी उपलब्ध कराने, अग्निशमन उपकरण रखने और कर्मचारियों को उसका प्रशिक्षण देने पर भी जोर दिया गया।

व्यापारियों से बिना बिल के जेवर बेचने आने वालों, संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों की तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की गई। साथ ही जेवर लाने-ले जाने के दौरान समय और मार्ग में बदलाव रखने की सलाह दी गई।

बैठक में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल ने पूर्व कर्मचारियों का विवरण भी पुलिस को उपलब्ध कराने की बात कही। सराफा एसोसिएशन पदाधिकारियों ने पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने और शहर के सीसीटीवी सुधार की मांग रखी, जिस पर एडिशनल एसपी ने आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश
“रायगढ़ पुलिस व्यापारियों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। सुरक्षा उपायों को सुदृढ़ कर अपराध की संभावनाओं को समाप्त करना हमारी प्राथमिकता है। व्यापारियों के सहयोग से सुरक्षित व्यापारिक वातावरण सुनिश्चित किया जाएगा।”

बैठक में सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम सुंदर गर्ग, सचिव राहुल सोनी सहित अन्य व्यापारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *