Citypolitics

कांग्रेस ने की क्राउड फंडिंग अभियान ‘डोनेट फॉर देश’ की शुरुआत

रायपुर । 28 दिसंबर को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 139वें वर्ष में प्रवेश कर रही है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने बताया, कांग्रेस पार्टी एक राजनैतिक पार्टी के साथ-साथ एक विचारधारा है। देश की आजादी एवं विकास के कार्यों में भाग लेने वाली विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक देश की सबसे पुरानी पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी है। कांग्रेस स्थापना दिवस प्रदेश के सभी जिला, शहर, नगर एवं ब्लऍक मुख्यालय सहित प्रत्येक मतदान केंद्रों में प्रातः 9 बजे पार्टी का झंडा फहराते हुए हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने कहा, इस अवसर पर पार्टी के जिला एवं ब्लाॅक मुख्यालयों में कांग्रेस का इतिहास, विचारधारा, अतीत एवं वर्तमान की उपलब्धियां, भविष्य की दृष्टि आदि विषयों पर गोष्ठियां एवं परिसंवाद कार्यक्रम कार्यक्रम कर रैली व सेमिनार का भी आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मोर्चा संगठनों सेवादल, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई शामिल होंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री बैज ने कहा, पार्टी के राज्य स्तर के पदाधिकारियों, निर्वाचित प्रतिनिधियों, जिला अध्यक्षों, प्रदेश अध्यक्षों और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पदाधिकारियों को कम से कम 1,380 रुपये का योगदान करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। जो लोग आर्थिक सहयोग करना चाहते हैं, उन्हें भारतीय नागरिक होना चाहिए और उनकी आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। दानदाताओं को दान प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा।


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button