City

छाल थाना के स्टाफ ने ली स्वच्छता की शपथ

 कार्यस्थल को स्वच्छ बनाए रखने पुलिसकर्मियों ने किया श्रमदान



घरघोड़ा ( गौरीशंकर गुप्ता )। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 154 वीं जयंती से पहले आज 01 अक्टूबर को देशभर में “स्वच्छता ही सेवा” अभियान चलाया जा रहा है । अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के मार्गदर्शन एवं एडिशनल एसपी श्री संजय महादेव व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी खरसिया श्रीमती निमिषा पाण्डेय के निर्देशन में आज सुबह थाना छाल में थाना प्रभारी छाल निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के साथ पूरे कार्यालयीन स्टाफ द्वारा थाना छाल परिसर की साफ सफाई में योगदान दिया गया, तत्पष्चात स्वच्छता की शपथ ली गई ।

पुलिस विभाग में श्रमदान का विशेष महत्व भी है, विभाग में सप्ताह का एक दिन श्रमदान के लिये रखा जाता है जिसमें पुलिसकर्मी अपने थाना में रखे आर्म्स एवं मालखाने की साफ सफाई के साथ परिसर की साफ-सफाई करते हैं ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button