Big StoryState

ट्रेलर-स्कूल बस में टक्कर, 22 बच्चे घायल : घंटों स्टीयरिंग में फंसा रहा ड्राइवर

रायगढ़ (घरघोड़ा)।  रायगढ़ में सड़क हादसे में 22 स्कूली छात्र घायल हो गए। घरघोड़ा थाना इलाके के कंचनपुर बरघाट के पास स्कूल बस और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें बस चालक कई घंटों तक स्टीयरिंग में ही फंसा रहा। वहीं घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, घरघोड़ा थाना इलाके के गांव कंचनपुर बरघाट के पास यह एक्सीडेंट हुआ। जहां दोपहर 2 बजे बच्चों को सेंटान्स इंग्लिश मिडियम स्कूल की बस लेकर जा रही थी। तभी एक ट्रेलर से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि दोनों ही वाहनों के परखच्चे उड़ गए।



ट्रेलर की टक्कर के बाद स्कूल बस के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, काफी देर तक सड़क पर खड़ी रही गाड़ी।

ट्रेलर चालक हिरासत में

हादसे के बाद से ही ट्रेलर चालक फरार हो गया था। जिसका पीछा करते हुए पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। वहीं धरमजयगढ़ एसडीओपी दीपक मिश्रा, घरघोडा थाने की पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल बच्चों को अस्पताल भेजा गया।

भिड़ंत में ट्रेलर के सामने का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हुआ, हादसे के बाद दूसरी गाड़ियां भी सड़क पर खड़ी रही।
भिड़ंत में ट्रेलर के सामने का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हुआ, हादसे के बाद दूसरी गाड़ियां भी सड़क पर खड़ी रही।

बच्चों को घर छोड़ने जा रही थी बस

सेंटान्स इंग्लिश मीडियम स्कूल की बस बच्चों को छुट्‌टी के बाद घर छोड़ने जा रही थी। इसी दौरान यह हादसा हुआ। बस में 30 बच्चे सवार थे जिनमें से 22 बच्चों को चोट आई है। गनीमत रही कि किसी बच्चे को गंभीर चोट नहीं आई है। लेकिन स्कूल बस का ड्राइवर कई घंटे तक स्टीयरिंग में ही फंसा रहा।

भारी वाहनों की आवाजाही लगी रहती है

स्थानीय लोगों के मुताबिक घरघोड़ा थाना इलाके के बरघाट में जहां यह हादसा हुआ वहां से कुछ दूरी पर कोयला खदान भी है। जिसके चलते 24 घंटे यहां भारी वाहनों की आवाजाही लगी रहती है। लोगों का कहना है कि, रोड की हालत भी बेहतर नहीं है जिसके कारण हादसे का डर बना रहता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button