March 6, 2026

CCPL-2 के पहले मैच का परिणाम सुपर ओवर से, बिलासपुर बुल्स ने रायपुर रायनोज को रोमांचक मुकाबले में हराया

0
shasank
Spread the love

शशांक सिंह ने 25 गेंदों में 41 रन जड़ बने प्लेयर ऑफ द मैच



रायपुर। छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित सीसीपीएल के दूसरे सीजन की शुरुआत शुक्रवार को शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में हुई। पहले दिन रायपुर रायनोज और बिलासपुर बुल्स के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया, जिसमें बिलासपुर बुल्स ने लीग में अपनी पहली जीत दर्ज की। लीग में पहले दिन ही मैच में सुपर ओवर खेला गया। टॉस जीतकर रायपुर रायनोज ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बिलासपुर बुल्स ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 151 रन बनाए। कप्तान शशांक सिंह ने तेजतर्रार पारी खेलते हुए 25 गेंदों में 41 रन बनाए, जिसमें 1 चौका और 3 छक्के शामिल थे।ओपनर आयुष पांडे ने 24 रन और हर्ष साहू ने 4 रन बनाए। इसके अलावा शोभित ने 9 और रोहित ने 11 रन का योगदान दिया। 5 विकेट गिरने के बाद प्रीतक और मोहम्मद इरफान ने मिलकर 50 रन जोड़े। अंत में शशांक की आक्रामक बल्लेबाजी ने टीम को 151 रन तक पहुंचाया।


लक्ष्य का पीछा करने उतरी रायपुर रायनोज की शुरुआत आक्रामक रही। कप्तान अमरदीप खरे ने 24 रन बनाकर लय दी, इसके बाद हर्ष शर्मा ने 41 गेंदों में 40 रनों की सूझबूझ भरी पारी खेली। टीम को 18वें ओवर में 30 रन की दरकार थी, तभी बिलासपुर के गेंदबाज हर्ष राठौर ने सेट बल्लेबाज हर्ष शर्मा को आउट कर मैच का पासा पलट दिया लेकिन टीम रायपुर के वैभव साहू और एस. खान ने अंतिम ओवर में 6 बॉल में 24 रन बनाकर को मैच को सुपर ओवर तक पहुुंचा दिया।
सुपर ओवर का रोमांच
सुपर ओवर में रायपुर रायनोज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 रन बनाए और बिलासपुर बुल्स को 10 रनों का लक्ष्य दिया। बिलासुपर की ओर से रूद्रा ने गेंदबाजी की। रायपुर की पारी की शुरुआत वैभव ने की, जिन्होंने पहली गेंद पर चौका लगाया। दूसरी गेंद पर 2 रन लिए, जबकि तीसरी पर 1 रन लेकर स्ट्राइक बदली। चौथी गेंद पर अनुज ने 1 रन लिया। पांचवीं गेंद पर वैभव ने एक रन लिया, लेकिन दूसरा रन लेने के प्रयास में अनुज रनआउट हो गए। आखिरी गेंद पर वैभव भी आउट हो गए। लक्ष्य हासिल करने बिलासपुर ने 4 गेंद में मैच अपने नाम कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *