देशबन्धु हायर सेकेण्डरी स्कूल रायपुर में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन
रंगोली स्पर्धा में वैष्णवी, इमानी, उर्वी , यामिनी और ज्योति रही प्रथम

रायपुर। भारत अपनी संस्कृति और उत्सवो के लिए जाना जाता है। इसी क्रम में हर पर्व अपनीसांस्कृतिक विशेषताओ की अमित छाप बनाता है दीपावली पर्व जीवन में सम्पन्नता औरप्रसन्नता लाता है। जिसके आते ही हर आँगन रंगो की छँटा बिखेरती – रंगोली से सजायाजाता है आज दिनाँक 11.10.2025 हमारे विद्यालय देशबन्धु उ.मा. शाला में रंगोलीप्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्राथमिक से हायर सेकेण्डरी तक के विद्यार्थीयोने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया । अलग-अलग ग्रुप के विजेता इस प्रकार रहे।
- ग्रुप ‘द’ चौथी से पाँचवीं में प्रथम ज्योति विश्वकर्मा, द्वितीय हिमांसी श्रीवास , तृतीय नायरा खान, ज्योति मोंगरी , संत्वाना सानवी नागेश।
- ग्रुप ‘स’ छटवीं से सातवीं में प्रथम यामिनी साहू ,द्वितीय श्लोक अग्रवाल, तृतीय मान्या विश्वकर्मा , संत्वाना हर्षीता चंन्द्राकर।
- ग्रुप ‘ब’ आठवीं से नवमीं में प्रथम उर्वी जंघेल , द्वितीय महिमा पटले, रितु ढाबा , तृतीय शिक्षा चुटे , संत्वाना किंजल वर्मा, निष्ठा सिंह।
- ग्रुप ‘अ’ 10वीं से 12वीं में प्रथम इमामी महापात्रा, वैष्णवी अग्रवाल, द्वितीय पल्लवी साहू, तृतीय ऋगवेद शर्मा, संत्वाना शौर्य प्रताप सिंह, श्रुति शर्मा, एरीना अब्राहम ।
इस प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल रहे प्रमोद साहू, वर्षा लाहोटी, कामिनी सांघरे हमारे प्राचार्य श्री सीवी रमन विद्यार्थियों को कला, खेल एवं अन्य गतिविधियों के लिए प्रोत्साहित करने हेतु विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाते रहे है इस आयोजनकी प्रभारी अनु सोनी रही।
