नेशनल थाईबाक्सिंग में गूंजा छत्तीसगढ़ का नाम, निर्वेद ने जीता गोल्ड

रायपुर । रायपुर के निर्वेद कश्यप ने वाराणसी में आयोजित छटवीं नेशनल थाईबाक्सिंग चैम्पियनशिप-2025 में 40 किलो वेट केटेगरी में गोल्ड मेडल प्राप्त किया। थाईबाक्सिंग इंडिया, उत्तर प्रदेश ओलंपिक एशोसियशन द्वारा रिकोगनाईज एवं थाईबॉक्सिंग इंडिया फेडेरेशन द्वारा सेंक्शन रहा । निर्वेद कश्यप वर्तमान में शिवोम विद्यापीठ में कक्षा 9 के छात्र है। राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल जीतकर निर्वेद ने रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है।

