CityRAIPUR NEWS TERMINAL DESK

टाटीबंध में 10.59 ग्राम हेरोइन/चिट्टा के साथ आरोपी गिरफ्तार

(न्यूज़ टर्मिनल डेस्क)रायपुर, 28 अगस्त 2026। आमानाका थाना पुलिस ने टाटीबंध चौक के पास कार्रवाई करते हुए हेरोइन/चिट्टा की तस्करी और बिक्री के आरोप में 39 वर्षीय घनश्याम कौशिक उर्फ गड्डू को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 10.59 ग्राम हेरोइन/चिट्टा, जिसकी अनुमानित कीमत 1,05,900 रुपये बताई गई है, बरामद की।पुलिस के अनुसार आरोपी संदिग्ध अवस्था में मादक पदार्थ बेचने की फिराक में खड़ा था।


तलाशी के दौरान हेरोइन के अलावा हीरो पैशन मोटरसाइकिल,

ONEPLUS स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन भी जब्त की गई। जब्त सामान की कुल अनुमानित कीमत 1,50,900 रुपये है।आरोपी घनश्याम कौशिक टाटीबंध क्षेत्र का निवासी है। उसके खिलाफ थाना आमानाका में धारा 21(B) NDPS एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड के लिए न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की है।

News Desk

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button