March 5, 2026

रायपुर बना राष्ट्रीय व्यापार का केंद्र: CAIT नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 का भव्य शुभारंभ

0
CAIT
Spread the love

वैदिक मंत्रोच्चार व पूजा-अर्चना के साथ हुआ विधिवत उद्घाटन, प्रदेश के साथ साथ देशभर के व्यापार एवं उद्योग जगत के ब्रांड एक मंच पर



आयोजन के सहयोगी मुख्य रहेजा ग्रुप, नवकार ज्वेलर्स, अष्टविनायक रियल्टीज, महादेवा ग्रुप, बॉय मध्यानी एवं TTHC एनर्जी इंडिया प्रा. लि. शामिल हैं

रायपुर। राजधानी रायपुर के बीटीआई ग्राउंड, शंकर नगर में देश के प्रतिष्ठित व्यापारिक आयोजनों में से एक CAIT नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 का विधिवत, गरिमामयी एवं भव्य शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूजा-अर्चना के साथ संपन्न हुआ। 20 से 24 फरवरी 2026 तक आयोजित यह राष्ट्रीय व्यापार महोत्सव प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश के व्यापार एवं उद्योग जगत के लिए एक ऐतिहासिक अवसर बनकर उभरा है। देश के सबसे बड़े व्यापारी संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य अमर पारवानी, छत्तीसगढ़ इकाई के चेयरमेन जितेंद्र दोशी, विक्रम सिंहदेव, प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन, महामंत्री सुरिन्दर सिंह, कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र जग्गी, राम मंधान, वासु मखीजा, भरत जैन, राकेश ओचवानी एवं शंकर बजाज ने संयुक्त रूप से जानकारी दी कि यह आयोजन भारत की उभरती व्यापारिक शक्ति का सशक्त प्रतीक है।

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ विधिवत उद्घाटन

एक्सपो का शुभारंभ CAIT संरक्षक समिति सदस्य परविंदर सिंह भाटिया एवं रामजी पटेल, सलाहकार समिति सदस्य मनमोहन अग्रवाल, भरत बजाज, विजय गोयल, कीर्ति व्यास तथा राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन अमर पारवानी सहित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। पूरे परिसर में उत्साह, ऊर्जा और सकारात्मकता का वातावरण स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुआ। अपने संबोधन में अमर पारवानी ने कहा कि “CAIT नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 केवल एक प्रदर्शनी नहीं, बल्कि देश के व्यापारिक भविष्य की दिशा तय करने वाला मंच है। यह आयोजन आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।”

देशभर के उद्योग, स्टार्टअप और ब्रांड एक मंच पर

एक्सपो परिसर को आधुनिक एवं आकर्षक स्वरूप में सजाया गया है। देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रदर्शक लघु एवं मध्यम उद्योग, स्टार्टअप, महिला उद्यमिता, हस्तशिल्प, एफएमसीजी, फूड प्रोसेसिंग, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल सहित अनेक क्षेत्रों में अपने उत्पादों एवं सेवाओं का प्रदर्शन कर रहे हैं। यह आयोजन व्यापारिक नेटवर्किंग, निवेश संभावनाओं और नए व्यापारिक अवसरों का सशक्त केंद्र बन चुका है।

21 फरवरी को विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति

प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन ने बताया कि एक्सपो के दूसरे दिन 21 फरवरी को रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी, रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू, अमित चिमनानी सहित प्रख्यात उद्योगपति एवं अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। उनकी उपस्थिति से आयोजन को नीतिगत मार्गदर्शन एवं नई ऊर्जा मिलेगी।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में होगा भव्य समापन

उल्लेखनीय है कि 24 फरवरी 2026 को इस राष्ट्रीय व्यापार महोत्सव का समापन छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न होगा, जिससे आयोजन की प्रतिष्ठा और विश्वसनीयता को नई ऊंचाई मिलेगी।

मुख्य सहयोगी एवं सह-सहयोगी

CAIT नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 के मुख्य सहयोगी रहे — रहेजा ग्रुप।
सह-सहयोगी के रूप में नवकार ज्वेलर्स, अष्टविनायक रियल्टीज, महादेवा ग्रुप, बॉय मध्यानी तथा TTHC एनर्जी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

शुभारंभ समारोह कैलाश खेमानी ने किया का मंच संचालन

“वोकल फॉर लोकल” और “आत्मनिर्भर भारत” के संकल्प को सशक्त आधार प्रदान करता यह आयोजन छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक मानचित्र पर नई पहचान दिलाने की दिशा में निर्णायक भूमिका निभा रहा है। शुभारंभ के साथ ही व्यापारिक जगत में उत्साह, विश्वास और सहभागिता का नया संचार हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *