रायगढ़ पुलिस की पहल: अग्निवीर चयन के लिए मुफ्त फिजिकल ट्रेनिंग कैंप
file photo

घरघोड़ा (गौरीशंकर गुप्ता)। अग्निवीर” योजना के तहत लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए जिला प्रशासन एवं जिला पुलिस रायगढ़ द्वारा नि:शुल्क प्रशिक्षण शिविर का आयोजन उर्दना पुलिस लाइन रायगढ़ में 29 अक्टूबर से किया जा रहा है। आपके परिचित ऐसे अभ्यर्थी जो लिखित परीक्षा में सफल हुए हैं, उन्हें इस शिविर की जानकारी दें और उन्हें फिजिकल टेस्ट की तैयारी के लिए प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने के लिए प्रेरित करें। अभ्यर्थी रक्षित निरीक्षक श्री अमित सिंह (मो. 9479267072) से संपर्क कर शिविर में शामिल हो सकते हैं। इस शिविर में प्रतिभागियों के रहने और खाने की पूर्ण व्यवस्था की गई है ताकि वे निश्चिंत होकर तैयारी कर सकें।



