March 6, 2026

बीरगांव निगम में पीएम स्वनिधि योजना अंतर्गत ‘लोक कल्याण मेला’ 22 से

0
000
Spread the love

बीरगांव। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना अंतर्गत 22 सितंबर से 26 सितंबर 2025 तक लोक कल्याण मेला का आयोजन नगर पालिक निगम बीरगांव में किया जा रहा है। पीएम स्वनिधि योजना अंतर्गत अब ऋण स्लैब में बदलाव किया गया है। पहले प्रथम चरण में 10 हजार रुपए को बढ़ाकर अब 15 हजार रुपए किया गया है। इसी प्रकार द्धितीय चरण में 20 हजार की रकम को बढ़ाकर अब 25 हजार किया गया है। अंतिम व तृतीय चरण की राशि को 50 हजार रुपए यथावत रखा गया है।
ऋण की पूरी उदायगी करने वाले की तरफ से क्रेडिट कार्ड भी दिया जाएगा। जो पथ विक्रेता एफएसएसआई का लायसेंस बनवाना चाहते हैं उन्हेे सहयोग भी किया जायेगा। ऐसे हितग्राही जिनका आवेदन बैंक द्वारा वापस किया गया है, उन्हें दोबारा काउंसिलिंग किया जाएगा। इस हेतु 22 सितंबर से 24 सितंबर तक लोक कल्याण मेला का आयोजन किया जा रहा है। नगर पालिक निगम बीरगांव समस्त पथ विक्रेताओं से आह्वान किया है कि हितग्राही अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित हो कर प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का लाभ उठायें।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *