Big StoryCSCSSports

CCPL-2 : बस्तर बायसंस ने सरगुजा टायगर्स पर दर्ज की आठ विकेट से शानदार जीत

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (सी.सी.पी.एल.) के द्वितीय संस्करण का आयोजन 06 जून 2025 से 15 जून 2025 तक शहीद वीर नारायण सिंहअंर्तराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, नवा रायपुर में किया जा रहा है।
7 जून शनिवार को दूसरा मैच बस्तर बायसंस तथा-सरगुजा टायगर्स के मध्य खेला गया। बस्तर बायसस ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय किया। सरगुजा टायगर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुये निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 160रन बनाये। सरगुजा टायगर्स की ओर से आशुतोष सिंह ने 27 गेंदों में 43 रनों की पारी खेलीं।



्उरनके अतिरिक्त शुभम सिंह ने नाबाद 27 रन तथा शाश्वत शारदा ने 25 रनों का योगदान दिया। बस्तर बायसंस की ओर से सौरभ मजुमदार, नमन ध्रुव शशांक तिवारी तथा उत्कर्ष तिवारी ने 2-2 विकेट प्राप्त किये। 161 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बस्तर बायसंस ने सधी हुयी शुरुवात की तथापहले विकेट के लिये 60 रनों की साझेदारी की। शशांक चंद्राकर ने शानदार पारी खेलते हुये। नाबाद 84 रनों का योगदान दिया। उनके अतिरिक्त संगीत सोनी ने 30 रनों की पारी खेलीसरगुजा टायगर्स की ओर से धनंजय नायक तथा गगनदिप सिंह ने 1-1 विकेट प्राप्त किये। बस्तर बायसंस ने मैच 8 विकेट से जीत लिया। शंशांक चंद्राकर प्लेयर ऑफ द मैच चुने गये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button