शिवालय काम्प्लेक्स गणेश पंडाल में हुई सुंदरकांड व भजन संध्या की प्रस्तुति
रोज शाम लग रही भक्तों की भीड़


बिलासपुर/घरघोड़ा (गौरी शंकर गुप्ता)। गत शनिवार और रविवार की संध्या अन्य दिनों की भांति शिवालय काम्प्लेक्स परिसर गणेश पंडाल में निरंतर हो रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में राजकुमार पांडे,संतोषी गुप्ता और आरती गुप्ता की टीम द्वारा सुरताल और वाद्य यंत्रों के तालमेल से बेहतरीन संगीतमय वीर हनुमान जी को स्मरण करते हुए सुंदर पाठ सामूहिक रूप से किया गया जिसमें समिति के समस्त सदस्यगण और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भी भाग लिया |वहीं दूसरे दिन रविवार की संध्या प्रभा मिश्रा की भजन मंडली टीम के आर्गन में देवेंद्र साहू ढोलक में निखिल साहू नमन साहू व नवीन साहू कुमारी संस्कृति शर्मा औद्योगिक नगरी कोरबा द्वारा गणेश भजन पर मनमोहक ढंग से बेहतरीन नृत्य की प्रस्तुति की, साथ ही डॉक्टर सुमन आर्या भजन मंडली के अनेकों सदस्यों ने भगवान गणपति की आराधना करते हुए भक्ति गीत गाकर उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया !संध्या आरती वंदन के पश्चात प्रतिदिन श्री शिवगौरी गणेश उत्सव समिति द्वारा महर्षि स्कूल के समीप शिवालय काम्प्लेक्स के विशाल पंडाल में प्रसादी व भंडारे का आयोजन किया जा रहा है जहां बड़ी संख्या में सभी वर्गों के श्रद्धालुओं की उपस्थिति देखी जा रही है,प्रतिदिन हो रहे विभिन्न समारोह में कार्यक्रमों की प्रस्तुति देने आमंत्रित कलाकारों का समिति के सदस्यों द्वारा मंच पर विभिन्न रंगों युक्त अंग वस्त्र शाल श्रीफल और तिलक लगाकर आत्मीय सम्मान किया जा रहा है, शिवालय प्रांगण गणेश समिति के सम्मानित सदस्य में प्रमुख रूप से नितेश सेन, कृष्ण जोशी,शिवकुमार साकेत, संतोष प्यासी,रक्षित तिवारी,अमित पांडे,रितेश मिश्रा के साथ ही संतोष तिवारी द्वारा मंच का संचालन बेहतरीन ढंग से किया जा रहा है जिसकी सराहना मिल रही है !
